फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   Today yog reduce belly fat through bhekasan yoga and malasan yoga

आज का योग: रोजाना करेंगे ये दो योगासन तो कम होगी पेट की चर्बी, शरीर भी रहेगा स्वस्थ

Mon, 13 Sep 2021 11:47 AM IST
शशि सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 13 Sep 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
Today yog reduce belly fat through bhekasan yoga and malasan yoga
Yoga - फोटो : Istock

बढ़ता हुआ वजन ख़ासतौर पर पेट की चर्बी लोगों के लिए परेशानी का सबब होती है। इससे इंसान अपने मनपसंद कपड़े नहीं पहन पाता है इसी के साथ देखने में भी शरीर भद्दा लगने लगता है इसलिए पेट पर जमा चर्बी को कम करने के लिए लोग कई अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, यहां तक कि लोग इसके लिए दवाइयों का सहारा भी लेने लगते हैं जिसकी वजह से कई बार शरीर को नुकसान भी पहुंचने लगता है। यदि आप पेट की बढ़ती चर्बी से परेशान हैं और आपका शरीर बेडौल लगने लगा है तो प्रतिदिन कुछ योगासन करके आप आसानी से अपने पेंट की चर्बी कम करने के साथ ही शरीर को भी स्वस्थ रख सकते हैं, क्योंकि योग हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखता है। जानते हैं कि वे कौन से योगासन हैं जिनको करने से कम होती है पेट की चर्बी।

विज्ञापन

Today yog reduce belly fat through bhekasan yoga and malasan yoga
Bhekasan yoga - फोटो : iStock
भेकासन

इस आसन में शरीर को पीछे की तरफ मोड़ा जाता है और शरीर को स्थिर रखने के लिए सीने पर प्रेशर पड़ता है। इस योगासन को करने के कई फायदे होते हैं। इस योगासन को करने से मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग है। जिससे मांसपेशियां मजबूत होने के साथ आपके शरीर का स्टेमिना बढ़ता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानते हैं भेकासन करने का तरीका

  • सबसे पहले एक समतल जगह पर मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं।
  • अब धीरे-धीरे अपने सिर को ऊपर की ओर उठाएं।
  • इस समय आपके शरीर के ऊपरी धड़ का भार आपकी कलाईयों पर रहेगा।
  • अब अपने दाएं घुटने को धीरे-धीरे मोड़ें, इससे आपकी एड़ी नितंब के पास आ जाएगी।
  • अब दोनों हाथों से अपने बाएं पैर को धीरे-धीरे मोड़ें।
  • अब अपने हाथों से पैर के पंजों को इस तरह से पकड़े कि आपकी कोहनी आसमान की तरफ रहें।
  • अपनी छाती को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं, लेकिन इसके लिए क्षमता से अधिक ताकत न लगाएं।
  • इस अवस्था में 50 से 60 सेकेंड तक रहें।
  • अब धीरे-धीरे शरीर को ढीला छोड़ते हुए पुनः पुरानी अवस्था में आ जाएं।
  • अब कुछ क्षण पेट के बल ही विश्राम करें।

 

विज्ञापन

भेकासन करते समय रखें इन बातों का ध्यान

ये आसन थोड़ा सा कठिन होता है इसलिए इसे धीरे-धीरे अभ्यास करके ही किया जा सकता है। इस आसन को प्रातः करना अच्छा रहता है। यदि आपको इसे शाम के समय करना है तो ध्यान रखें कि ख़ाना खाने से 5/6 घंटे पहले ही ये आसन कर लें। इस बात का भी ध्यान रखें कि भेकासन करते समय आपका पेट खाली हो इसलिए भेकासन करने से पहले शौच आदि से निवृत्त हो जाएं। इस आसन को करते समय शुरुआत में ध्यान रखें कि मांसपेशियों पर अधिक दबाव डालने की कोशिश न करें। अगर आपको पेट से संबंधित कोई तकलीफ़ हो तो उस स्थिति में ये आसन न करें या फिर डॉक्टर की सलाह से ही करें।

 

Today yog reduce belly fat through bhekasan yoga and malasan yoga
malasana - फोटो : istock
मालासन

इस योगासन को करने से पेट और कमर की मांसपेशियों में खिंचाव होता है। इस आसन को रोजाना करने से पेट के दर्द, घुटनों, जोड़ों, और पीठ का तनाव कम होता है। इसी के साथ ये आसान पेट की चर्बी कम करने में भी मददगार साबित होता है। इसके अलावा कब्ज न गैस की समस्या से निजात दिलाने में भी ये आसन सहायक है। शुरुआत में इस आसन को अपनी क्षमता के हिसाब से करें, धीरे-धीरे अभ्यास करते हुए आप पूरी तरह से इस आसन को करने लगेंगे।

मलासन करने की तरीका
  • जैसा की इसका नाम है, इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मलत्याग करने की अवस्था में बैठ जाएं।
  • अब नमस्कार की मुद्रा बनातें हुए दोनों हाथों की कोहनियों को घुटनों से लगा दें।
  • अब इसी मुद्रा में रहते हुए धीरे-धीरे सांस अंदर खींचें और बाहर छोड़ें।
  • कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद आराम से खड़े हो जाएं।
  • इस आसन को प्रतिदिन सुबह उठकर कम से कम दस मिनट करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed