शरीर में खून बढ़ाने के लिए प्रतिदिन करें इन आसनों का अभ्यास
जरूरी नहीं है कि शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए आप हमेशा दवाइयों पर ही निर्भर रहें। अच्छा आहार लेकर और नियमित रूप से योग करके भी इस समस्या का उपाय कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यदि आपके शरीर में खून की कमी है तो योग की सहायता से आप इस कमी को आसानी से पूरा कर सकते हैं। सरल आसनों को करके भी आसानी से शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाया जा सकता है। नियमित रूप से योग करने से आपको निश्चित ही लाभ पहुंचेगा। आइए जानते हैं कि किन आसनों का अभ्यास करने से शरीर में खून बढ़ने लगता है।
ताड़ासन
ताड़ासन करने से खून के प्रवाह में सुधार आता है इसलिए जिन लोगों को शरीर में रक्त की कमी है, उन्हें इस आसन का अभ्यास जरूर करना चाहिए। यह एक बहुत ही आसान आसन है जिसे कि कोई भी कर सकता है। आसन को योग सेशन की शुरुआत में या अंत में करें। आसन के दौरान की जाने वाली श्वसन प्रणाली से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता होगा।
सर्वांगासन
सर्वांगासन करने से भी शरीर में खून बढ़ता है। इस आसन को करने से शरीर के सभी अंगों का अभ्यास भी हो जाता है। रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने के लिए भी लोग इस आसन का अभ्यास करते हैं। आसन के नियमित अभ्यास से शरीर के पूरी कार्यप्रणाली में सुधार आने लगता है इसलिए इस आसन को जरूर करें।
शशांकासन
शशांकासन के अभ्यास से पूरे शरीर को स्ट्रेच तो मिलता ही है, साथ ही यह दिमाग को भी शांत रखता है। इसे करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने लगता है। आसन को करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि अपने शरीर को क्षमता के अनुसार ही आगे की ओर खींचे।