{"_id":"5f3c550fd30770148e1b464b","slug":"eight-teams-of-indian-and-american-scientists-will-jointly-conduct-research-on-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय व अमेरिकी वैज्ञानिकों की आठ टीमें मिलकर करेंगी कोरोना पर शोध","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
भारतीय व अमेरिकी वैज्ञानिकों की आठ टीमें मिलकर करेंगी कोरोना पर शोध
Wed, 19 Aug 2020 09:19 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 19 Aug 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : अमर उजाला
भारत और अमेरिका के वैज्ञानिकों की आठ टीमें कोरोना वायरस के तह तक जाने के लिए शोध करेंगी। वैज्ञानिकों की टीम वायरस से जुड़े तथ्य जैसे एंटीवायरल कोटिंग, इम्युन मॉड्यूलेशन, कोरोना की गंदे पानी में मौजूदगी का पता लगाना, बीमारी का पता लगाने के तौर तरीकों के साथ दवा तैयार करने जैसे बिंदुओं पर काम करेगी। इसके लिए इंडो-यूएस साइंस एंड टेक्नोलॉजी फोरम रिसर्च अवॉर्ड की घोषणा करेगा जिसके लिए भारत और अमेरिकी सरकार संयुक्त रूप से फंड करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सचिव आशुतोष शर्मा ने बताया, दोनों देशों के वैज्ञानिक महामारी को नजदीक से समझने की कोशिश करेंगे। अमेरिका के यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट के साइंस, स्पेस एंड हेल्थ के डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेटरी जोनाथन मारगोलिस का कहना है कि भारत और अमेरिका कोरोना से लड़ने में संयुक्त रूप से अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन