{"_id":"5bd2f699bdec22693a663df2","slug":"bottle-milk-of-baby-is-more-fat-than-other-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोतल का दूध पीने वाले बच्चों में ज्यादा होता है मोटापा","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
बोतल का दूध पीने वाले बच्चों में ज्यादा होता है मोटापा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
बोतल का दूध
- फोटो : file photo
अक्सर बच्चों को बाहर का दूध पीने के लिए देते हैं, लेकिन एक शोध के अनुसार ऐसे दूध में वसा की मात्रा अधिक होती है, जो बच्चों को मोटा बनाती है। फिलाडेल्फिया के टेंपल यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाला कि बोतल से दूध पीने वाले बच्चे मोटापे का शिकार होते हैं।
विज्ञापन
शोध के अनुसार, जो बच्चे रात को बोतल से दूध पीते हुए सोते हैं, वह अधिक कैलोरी की खपत के आदी हो जाते हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इन बच्चों में पांच साल के होने तक ज्यादा वजन होने की संभावना 30 फीसदी अधिक होती है।
विज्ञापन
शोध के लिए जिन बच्चों का निरीक्षण किया गया, उनमें से 22 प्रतिशत बच्चों को बोतल से दूध पीने की और दूध पीते हुए सोने की आदत थी। इसमें 23 प्रतिशत बच्चे पांच साल की आयु में पहुंचने तक मोटापे से ग्रस्त थे।
विज्ञापन