फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   World Blood Donor Day Date History, Significance, and Why This Day is Celebrated

World Blood Donor Day 2025: क्यों और कब हुई विश्व रक्तदाता दिवस मनाने की शुरुआत? जानिए इतिहास और थीम

Wed, 11 Jun 2025 11:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 11 Jun 2025 11:20 AM IST
सार

World Blood Donor Day Date: हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन सभी रक्तदाताओं के सम्मान में समर्पित होता है जो बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की जान बचाने के लिए अपना खून दान करते हैं। 

विज्ञापन
World Blood Donor Day Date History, Significance, and Why This Day is Celebrated
विश्व रक्तदाता दिवस 2025 - फोटो : Adobe

विस्तार

World Blood Donor Day Date:  रक्त हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह जीवित रहने, अंगों को ऑक्सीजन पहुंचाने और संक्रमण से लड़ने का काम करता है। शरीर में रक्त की कमी जानलेवा हो सकती है। इसी कमी को पूरा करने के लिए और किसी जरूरतमंद को रक्त का दान करने के लिए हर साल रक्तदान दिवस मनाया जाता है। यह लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने का दिन है, साथ ही रक्त का दान करने वाले दाता का आभार व्यक्त करने का मौका देता है।

विज्ञापन


हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन सभी रक्तदाताओं के सम्मान में समर्पित होता है जो बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की जान बचाने के लिए अपना खून दान करते हैं।  विश्व रक्तदाता दिवस एक ऐसा दिन है जो हमें यह याद दिलाता है कि रक्तदान महादान है। यह मानवता की सेवा का ऐसा सरल कार्य है जिससे किसी अनजान व्यक्ति की भी जिंदगी बचाई जा सकती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसकी शुरुआत कब और क्यों हुई? इस लेख में जानिए विश्व रक्तदाता दिवस के इतिहास, महत्व और  इस साल की थीम के बारे में।
विज्ञापन


विश्व रक्तदाता दिवस का इतिहास

पहली बार साल 2004 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने रक्तदाता दिवस मनाने की शुरुआत की। डब्ल्यूएचओ के साथ रेड क्रॉस, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर ऑर्गनाइजेशन और इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन ने मिलकर ह साल 14 जून को रक्तदाता दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 जून को ही रक्तदाता दिवस क्यों मनाया जाता है?

वैज्ञानिक डॉ.कार्ल लैंडस्टीनर ने ब्लड ग्रुप सिस्टम (A,B,AB,O) की खोज की थी। उनके इस योगदान के लिए 1930 में कार्ल लैंडस्टीनर को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। रक्तदाता दिवस वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर को समर्पित हैं, क्योंकि 14 जून डॉ. कार्ल लैंडस्टीनर का जन्मदिवस है।

विश्व रक्तदाता दिवस की थीम

हर वर्ष रक्तदाता दिवस की एक खास थीम होती है। इस साल विश्व रक्तदाता दिवस 2025 की थीम है 'रक्त दें, उम्मीद दें, साथ मिलकर जीवन बचाएं। (Give Blood, Give Hope.)



रक्तदान से जुड़े तथ्य
 

  • एक बार रक्तदान करके आप तीन लोगों की जान बचा सकते हैं।
  • 18 से 65 वर्ष का स्वस्थ व्यक्ति चाहे वह महिला हो या पुरुष हो, हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है।
  • एक साल में तीन से चार बार रक्तदान किया जा सकता है।
  • रक्तदान से शरीर में नई RBCs बनने की प्रक्रिया तेज होती है।
  • रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती है और ना ही प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है।
  • टैटू बनवाने के बाद रक्तदान करने के लिए तीन महीने की अवधि तक प्रतीक्षा करनी चाहिए, हालांकि टैटू सरकारी लाइसेंस वाले टैटू पार्लर से बनवाया गया हो।
  • जिन व्यक्तियों ने पियर्सिंग करवाई है, वे बिना किसी समस्या के रक्तदान कर सकते हैं, बशर्ते पियर्सिंग के दौरान इस्तेमाल किया गया उपकरण सिंगल यूज वाला हो।
  • रक्तदान करने के लिए डोनर के पास प्रति डेसीलिीर 12.5 ग्राम हीमोग्लोबिन होना चाहिए, इससे कम होने पर वे अयोग्य हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed