{"_id":"657819b2121ec6a76a04fca9","slug":"what-things-should-be-kept-in-mind-while-buying-a-chandelier-2023-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार चांद की तरह शैंडलेयर: घर को सजा सकते हैं इन झूमर से","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
चार चांद की तरह शैंडलेयर: घर को सजा सकते हैं इन झूमर से
Tue, 12 Dec 2023 02:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 12 Dec 2023 02:06 PM IST
सार
शाइनी मेंटल वाला शैंडलेयर देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। ये ट्रांसपेरेंट और काले कलर का बना होता है, जो देखने में बेहद ही अनोखा और खूबसूरत होता है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेणु फ्रांसिस,
विज्ञापन
आपके घर और उसकी छत की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए शैंडलेयर काफी हैं। ये आपके घर को आकर्षक और लक्जरी लुक दे सकते हैं। लिविंग रूम की सजावट और वहां रखी हर चीज आपके व्यक्तित्व को दर्शाती है। लेकिन इसके लिए आपको केवल लिविंग रूम की दीवारों या कोनों को ही नहीं, बल्कि छत की सजावट पर भी ध्यान देना होगा। आप छत की खूबसूरती को अलग-अलग रंगों के सुंदर शैंडलेयर यानी झूमर से सजा सकती हैं। आजकल कई शैंडलेयर्स में वाईफाई कनेक्टिविटी भी मिलती है। इसे आप फोन से कंट्रोल कर सकती हैं। कइयों में तो संगीत बजाने की भी सुविधा दी गई है।
के9 क्रिस्टल
आधुनिक डिजाइनों में यह शैंडलेयर लोगों की पहली पसंद है, क्योंकि ये देखने में बहुत खूबसूरत और यूनिक होते हैं। आप लिविंग रूम की छत के हिसाब से इस झूमर की लंबाई को छोटा या बड़ा कर सकती है। ये स्टेनलेस स्टील का बना होता है और सफेद रंग का होता है। इस शैंडलेयर की मध्यम लाइट लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ा देती है।
विज्ञापन
शाइनी मेंटल
शाइनी मेंटल वाला शैंडलेयर देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। ये ट्रांसपेरेंट और काले कलर का बना होता है, जो देखने में बेहद ही अनोखा और खूबसूरत होता है।
हाइब्रिड
हाइब्रिड शैंडलेयर पीतल या तांबे का बना होता है। इसमें आप एलईडी बल्ब लगाकर रोशनी कर सकती है। रोशनी को कवर करने के लिए बाहरी साइड पर आप स्टील के जाल, कपड़े और रस्सियों की डिजाइन से बनी जाली लगवा सकती हैं। इसकी लटकन में छोटे-छोटे बल्ब लगे होते हैं। जिनके जलाने पर कमरे में हल्की रोशनी होती है।
विज्ञापन
मिनी शैंडलेयर
आपका लिविंग रूम छोटा है तो आप मिनी शैंडलेयर लगावा सकती हैं। इसमें फैंसी लाइनें, स्पार्कलिंग ग्लास और चमकदार बल्ब लगे होते हैं, जिसकी रोशनी कमरे को क्लासी लुक देती है। इसमें मोमबत्ती होल्डिंग स्टिक भी होती है। आप चाहें तो बल्ब न जलाकर इसमें मोमबत्ती जला सकती है।
मोमबत्ती शैंडलेयर
जिन लोगों को विंटेज लुक भाता है वह आज भी अपने लिविंग रूम में मोमबत्ती शैंडलेयर लगाना पसंद करते है। यह देहाती शैली के शैंडलेयर होते हैं और मध्यम आकार के लिविंग रूम के लिए उपयुक्त होते है। आप इसमें मोमबत्तीयों की जगह उसके आकार के बल्ब लगवा सकती हैं।
एंटलर झूमर
एंटलर झूमर आपको देहाती स्पर्श प्रदान करते हैं और प्रकृति के करीब होने का अहसास दिलाते है। ये आकार में ज्यादा बडे़ नहीं होते इसलिए आप इसे आसानी से लिविंग रूम में लगवा सकती हैं।
मनके (मोती) वाले
ये शैंडलेयर लगभग पूरी तरह से मोतियों से बने होते हैं। कुछ मोती कांच से बने होते हैं, कुछ लकड़ी से और कुछ सीपियों के बने होते हैं। बल्ब की रोशनी में कांच के मोतियों की चमक से आपका लिविंग रूम रोशनी से भर जाता है और शानदार लुक प्रदान करता है।