{"_id":"67a1fa99da2cb110ac0e7804","slug":"valentine-week-2025-why-do-we-celebrate-propose-day-history-and-importance-2025-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Propose Day 2025: क्यों मनाया जाता है प्रपोज डे? जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Propose Day 2025: क्यों मनाया जाता है प्रपोज डे? जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व
Sat, 08 Feb 2025 07:39 AM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 08 Feb 2025 07:39 AM IST
सार
प्रपोज कहने की शुरुआत कहां से हुई, ये दिन क्यों और कब से मनाया जा रहा है, इस बारे में जानना दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
प्रपोज डे क्यों मनाते हैं?
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Propose Day 2025 : वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है। मुहब्बत के इस सप्ताह के दूसरे दिन प्रपोज डे मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों के लिए खास होता है जो अपने दिल की बात अपने क्रश से कहना चाहते हैं। प्यार का इजहार करने के लिए ये खास दिन होता है। इस दिन प्रेमी अपने साथी को शादी या रिलेशनशिप के लिए प्रपोज करते हैं, जिससे उनके रिश्ते की एक नई शुरुआत होती है।
विज्ञापन
प्रपोज डे अपने प्यार को खुलकर जाहिर करने का खास मौका है। यह उन लोगों के लिए अहम दिन है, जो अपने रिश्ते को एक नया नाम देना चाहते हैं। हालांकि प्रपोज कहने की शुरुआत कहां से हुई, ये दिन क्यों और कब से मनाया जा रहा है, इस बारे में जानना दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
प्रपोज डे का इतिहास
प्रपोज डे का इतिहास सीधे वैलेंटाइन वीक से जुड़ा हुआ है, जो प्यार और रोमांस का जश्न मनाने के लिए बनाया गया था। यूरोप और अमेरिका में 18वीं और 19वीं शताब्दी में पुरुष औपचारिक रूप से अंगूठी के साथ शादी के लिए प्रपोज करते थे। माना जाता है कि 20वीं शताब्दी के अंत में वेलेंटाइन वीक की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही प्रपोज डे को भी खास तवज्जो दी जाने लगी। पाश्चात्य संस्कृति में पुराने दौर में पुरुष घुटनों पर बैठकर अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज करते थे। हालांकि ये परंपरा आज भी देखी जाती है, जो कपल के बीच के रोमांस को बढ़ाती है। भारत में भी वैलेंटाइन वीक के साथ प्रपोज डे का ट्रेंड पिछले कुछ दशकों में काफी बढ़ा है।
विज्ञापन
प्रपोज डे का महत्व
ये दिन प्यार को जाहिर करने का मौका देता है। जो लोग लंबे समय से किसी को पसंद करते हैं लेकिन अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए यह दिन सही मौका होता है।
प्रपोज डे कई नए रिश्तों की शुरुआत करता है, जहां दो लोग अपने प्यार को खुले दिल से स्वीकारते हैं।
अगर आप पहले से ही रिलेशनशिप में हैं, तो भी यह दिन अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने और अपने रिश्ते को और मजबूत करने का मौका देता है।
यह दिन प्यार और रोमांस को सेलिब्रेट करने के लिए बनाया गया है, जिससे लोग खुलकर अपनी फीलिंग्स शेयर कर सकें।
कैसे मनाएं प्रपोज डे?
अगर आप इस दिन को खास बनाना चाहते हैं, तो कुछ रचनात्मक तरीकों से अपने पार्टनर या क्रश को प्रपोज कर सकते हैं, जैसे उनके लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। खूबसूरत जगह का चयन करके उनके साथ वक्त बिता सकते है जहां आप रिंग या गिफ्ट के साथ प्रपोज कर सकते हैं। स्पेशल डेट प्लान कर सकते हैं या लव लेटर देकर प्यार का इजहार कर सकते हैं।