फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   United Nations Celebrating International Yoga Day 2023 in Geneva Office

संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस का आयोजन, न्यूयॉर्क में पीएम मोदी तो जेनेवा में कई भारतीय आध्यात्मिक गुरु शामिल

Wed, 21 Jun 2023 04:09 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 21 Jun 2023 04:09 PM IST
सार

जेनेवा, स्विट्जरलैंड कॉन्सुलेट के एम्बेसडर इंद्रमणि त्रिपाठी ने भारत से आध्यात्मिक गुरु युवाचार्य अभय दास को खास निमंत्रित किया गया। युवाचार्य अभय दास अमेरिका से सीधे जेनेवा पहुंचे, जहां उन्होंने योगाभ्यास के बाद लोगों को संबोधित भी किया।

विज्ञापन
United Nations Celebrating International Yoga Day 2023 in Geneva Office
Yoga Day - फोटो : UN

विस्तार

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 है। दुनियाभर में योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र संगठन के जेनेवा कार्यालय में भारत के प्रमुख आध्यात्मिक संगठनों में योग दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में कई योग प्रशिक्षक शामिल हुए। एक ओर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, वहीं दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र के एक महत्वपूर्ण केंद्र जेनेवा में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


जेनेवा, स्विट्जरलैंड कॉन्सुलेट के एम्बेसडर इंद्रमणि त्रिपाठी ने भारत से आध्यात्मिक गुरु युवाचार्य अभय दास को खास निमंत्रित किया गया। युवाचार्य अभय दास अमेरिका से सीधे जेनेवा पहुंचे, जहां उन्होंने योगाभ्यास के बाद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा, “आइए हम योग के अभ्यास को उत्साह, समर्पण और कृतज्ञता की गहरी भावना के साथ अपनाएं। ऐसा करके, हम एक स्वस्थ, सुखी और अधिक सामंजस्यपूर्ण विश्व के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए आइए हम एक साथ आएं!” हरि ओम। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र संगठन में आर्ट ऑफ लिविंग, ईशा फाउंडेशन, हार्टफुलनेस, शिवानंद ध्यान योग, ब्रह्माकुमारी, सहज योग आदि सभी के प्रशिक्षकों द्वारा योग प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कांसुलेट जनरल ऑफिस की ओर से कुछ खास अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाचार्य अभय दास ने कहा कि, ''ये हमारी विरासत का वैश्विक विस्तार है। आज भारत को लोकतंत्र, योग, आयुर्वेद और उसकी संस्कृति से पूरे विश्व में जाना जाता है। प्रधानमंत्री जी के योग को लेकर किए गए कार्यों से हम इसे आज हर जगह होते देखते हैं, मेरे लिए संयुक्त राष्ट्र संगठन के जेनेवा कार्यालय में योग करना और इनका अतिथि बनना सौभाग्य है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed