फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   World Tourism Day 2025 Best Places to Visit Without Spending Money Know Places

World Tourism Day 2025: बिना पैसे खर्च किए मनाएं पर्यटन दिवस, इन जगहों की करें यात्रा

Fri, 26 Sep 2025 11:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 26 Sep 2025 11:09 AM IST
सार

World Tourism Day 2025:  अगर आप उसी शहर में रहते हैं तो परिवहन या ठहरने आदि पर भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। अपने शहर के कुछ मशहूर पर्यटन स्थलों को आप बिना पैसे खर्च किए घूमने जा सकते हैं। आइए जानते हैं इस पर्यटन दिवस पर भारत की कुछ ऐसी बेहतरीन जगहों के बारे में, जहां आप कम बजट में यादगार सफर कर सकते हैं

विज्ञापन
World Tourism Day 2025 Best Places to Visit Without Spending Money Know Places
विश्व पर्यटन दिवस 2025 - फोटो : Adobe

विस्तार

World Tourism Day 2025: हर साल 27 सितंबर को पूरी दुनिया में विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। यह दिन पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रियों को नई जगहों को एक्सप्लोर करने की प्रेरणा देता है। अक्सर लोग मानते हैं कि यात्रा करने के लिए भारी-भरकम बजट चाहिए, लेकिन भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए या बिल्कुल मुफ्त घूम सकते हैं। अगर आप उसी शहर में रहते हैं तो परिवहन या ठहरने आदि पर भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। अपने शहर के कुछ मशहूर पर्यटन स्थलों को आप बिना पैसे खर्च किए घूमने जा सकते हैं। आइए जानते हैं इस पर्यटन दिवस पर भारत की कुछ ऐसी बेहतरीन जगहों के बारे में, जहां आप कम बजट में यादगार सफर कर सकते हैं।

विज्ञापन


दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारक

राजधानी दिल्ली में रहने वाले इंडिया गेट, लोटस टेंपल और जंतर मंतर जैसी कई जगहें मुफ्त में घूम सकते हैं। पुरानी दिल्ली की गलियों में घूमते हुए आप भारत की असली धड़कन महसूस कर सकते हैं। फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए यह जगह खजाना है। इन पर्यटन स्थलों को देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी आते हैं, लेकिन आप इन जगहों की सैर मुफ्त में कर पाएंगे।
विज्ञापन


वाराणसी के घाट

उत्तर प्रदेश में गंगा किनारे स्थित वाराणसी को दुनिया का सबसे पुराना जीवित शहर कहा जाता है। बनारस के घाट दुनिया भर में मशहूर हैं। यहां लोग गंगा घाट पर बैठने, गंगा आरती में बैठने, संकरी गलियों में घूमने आ सकते हैं, वो भी मुफ्त में। संस्कृति और अध्यात्म का अनुभव करने के लिए यह बेस्ट डेस्टिनेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश और हरिद्वार

उत्तराखंड का ऋषिकेश और हरिद्वार भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। गंगा किनारे बैठकर ध्यान करना या ऋषिकेश के घाटों पर होने वाली गंगा आरती देखना बिल्कुल फ्री है। यहां योग और अध्यात्म का अनुभव होता है। अगर आप रोमांच पसंद करते हैं, तो यहां की ट्रेकिंग ट्रेल्स भी मुफ्त उपलब्ध हैं।

स्वर्ण मंदिर

पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जो न सिर्फ आध्यात्मिक बल्कि शांति का भी प्रतीक है। यहां का प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है और लंगर में हर यात्री को मुफ्त भोजन मिलता है। यह जगह आत्मा को सुकून और दिल को सच्ची खुशी देती है।

गोवा के बीच

गोवा का नाम सुनते ही महंगे होटल और पार्टियों की छवि आती है, लेकिन यहां के बीचेस पर घूमना बिल्कुल मुफ्त है। सूर्यास्त देखना, रेत पर बैठना और समुद्र की लहरों का आनंद लेने के लिए आपको कुछ खर्च करने की जरूरत नहीं।


जयपुर के बाज़ार और गलियां

राजस्थान राज्य का शाही शहर जयपुर अपने किलों और महलों के लिए मशहूर है, लेकिन शहर की पुरानी गलियां और बाज़ार मुफ्त में घूमे जा सकते हैं। यहां की पिंक सिटी की खूबसूरती आपको अपनी ओर खींच लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed