फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   ultimate places for the best street food in Delhi

दिल्ली की इन जगहों पर सस्ते में मिलेगा देश का सबसे चटपटा जायका, 5 स्टार होटल भी हैं फेल

Wed, 21 Nov 2018 04:28 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
ultimate places for the best street food in Delhi
food - फोटो : instagram
अगर आप खाने के शौकीन हैं तो क्यों न इस वीकेंड अपने पार्टनर के साथ दिल्ली के बेस्ट स्ट्रीट फूड का मजा लिया जाए। ये स्ट्रीट फूड इतने फेमस हैं कि इन जगहों से बड़े बड़े सेलिब्रीटिज भी खुद को दूर नहीं रख पाए और इनका लुत्फ उठाने पहुंचे। अगर आप अभी तक इन जगहों पर नहीं गये हैं तो पक्का इस हफ्ते आप इन जगहों के खाने के मुरीद हो जाएंगे। आइए जानते हैं दिल्ली के कुछ स्ट्रीट फूड के बारे में...
विज्ञापन

ultimate places for the best street food in Delhi
lal babu chaat bhandar - फोटो : twitter
लाल बाबू चाट भंडार
ज्यादातर लोगों को चाट खाना पसंद होता है। अगर लाजवाब चाट के चटकारे लेने हैं तो चांदनी चौक के लाल बाबू चाट भंडार एक बार जरूर जाएं। यहां आप बहुत तरह की चाट के मजे ले सकते हैं। चाट के अलावा यहां का गोभी मटर समोसा के भी बहुत चर्चे हैं। दूर दूर से लोग इस चाट को खाने आते है। अगर आप एक बार यहां चाट खाने जाते हैं तो आपका वहां पक्का दोबारा जाने का मन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ultimate places for the best street food in Delhi
kumar samose wala - फोटो : instagram
कुमार समोसे वाला
समोसा हर भारतीय के फेवरेट व्यंजन में एक हैं, लेकिन आज जिस समोसे की हम बात कर रहे हैं वो शायद ही आपने खाया होगा और अगर कभी खाया भी होगा तो ये स्वाद तो नहीं मिला होगा। दिल्ली के करमपुरा में मिलन सिनेमा के पास कुमार समोसे वाला काफी फेमस शॉप है, जहां आप तमाम तरह के समोसे का लुत्फ उठा सकते हैं जैसे पास्ता समोसा, पिज्जा समोसा, तंदूर पनीर समोसा, चाप समोसा, पनीर कीमा समोसा आदि। एक बार आप यहां के समोसे को टेस्ट कर लेंगे तो पक्का आलू के समोसे खाना भूल जाएंगे।

 
विज्ञापन

ultimate places for the best street food in Delhi
khan chacha - फोटो : instagram
खान चाचा
अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो एक बार खान मार्केट में खान चाचा के यहां जरूर होकर आएं। यहां नॉनवेज खाने के बाद आप सब जगह का नॉनवेज खाना भूल जाएंगे। यहां के रोल्स, कबाब और रोटी बहुत फेमस हैं। ऐसा नहीं कि यहां आपको सिर्फ नॉनवेज खाना ही मिलेगा, वेज लोगों के लिए भी यहां बहुत टेस्टी ऑप्शन हैं। पर आपको एक बात बता दें, यहां के दाम और जगह के मुकाबले थोड़ा ज्यादा हैं, लेकिन स्वाद के साथ आपको किसी तरह का कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं करना पड़ेगा।

ultimate places for the best street food in Delhi
sita ram diwan chand - फोटो : instagram

सीताराम दीवान चंद
समोसे के बाद लोगों को नाश्ते में दूसरी सबसे ज्यादा अगर कोई चीज पसंद है तो वह है छोले-भटूरे। अगर आपको यम्मी छोले-भटूरे खाने हैं तो इसके लिए बेस्ट है सीताराम दीवान चंद, जो कि दिल्ली के पहाड़गंज में स्थित है। यहां के छोले-भटूरे का स्वाद चखने के बाद आप सब कुछ भूल जाएंगा।

ultimate places for the best street food in Delhi
chache di hatti - फोटो : instagram

चाचे दी हट्टी
दिल्ली के नॉर्थ कैंपस के पास स्थित कमला नगर में चाचे दी हट्टी अगर नहीं गये तो कुछ नहीं किया आपने। एक बार आप यहां का खाना चख लेंगे तो आप फाइव स्टार को भूल जाएंगे। वैसे तो यह जगह छोले भठूरे के लिए मशहूर है। यहां के भठूरे इतने सॉफ्ट होते हैं कि ये आपके मुंह में जाते ही घुल जाएंगे और बात करें अगर यहां के छोले की तो वो तो आप उंगलिया चाटने पर मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed