फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   snow fall in shimla people are excited for christmas and new year

बर्फबारी का असली मजा लेना है तो घूमने जाएं शिमला, जन्नत से कम नहीं है यहां का नजारा..

Sun, 16 Dec 2018 05:39 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Sun, 16 Dec 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
snow fall in shimla people are excited for christmas and new year
शिमला में बर्फबारी - फोटो : instagram

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीते दिनों साल की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद वहां के स्थानीय लोगों का चेहरा खुशी से खिल उठा है। बर्फबारी के बाद शिमला में हर तरफ बर्फ की सफेद चादर नजर आ रही है। जो लोग क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न शिमला में बनाने का प्लान कर रहे हैं, उनके लिए यहां का माहौल शानदार बना हुआ है। बर्फबारी के बाद यहां का नजारा और भी दिलकश हो गया है। लोग यहां के बर्फ को देखने दूर-दराज से आते हैं।

विज्ञापन

snow fall in shimla people are excited for christmas and new year
स्नोफॉल के बाद का नजारा - फोटो : instagram

ऐसा कई सालों बाद हुआ है कि शिमला में दिसंबर के शुरूआती दिनों में ही बर्फबारी हुई है। लोगों को सालों से इसका इंतजार था जो इस बार खत्म हुआ। गौर हो कि 12 दिसंबर की देर रात से बर्फबारी शुरू हुई और अगले दिन दोपहर तक लगातार होती रही। इसे यहां के तापमान में भारी गिरावट आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

snow fall in shimla people are excited for christmas and new year
सफेद बर्फ की चादर से ढ़का शिमला - फोटो : instagram

बर्फबारी के बाद हरियाणा,पंजाब और इसके आस पास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। क्रिसमस से पहले की यह बारिश लोगों के चेहरे पर मुस्कान वापस ले आई है। यहां के होटल व्यापारियों को उम्मीद है कि यहां बारिश के बाद भारी संख्या में सैलानी आएंगे, जिसका सीधा फायदा उन्हें होने वाला है।  

विज्ञापन

snow fall in shimla people are excited for christmas and new year
सफेद बर्फ सड़क पर - फोटो : instagram

इस बीच आपको बता दें कि क्रिसमस की छुट्टियों पर यहां आने वाले लोगों को इस बार शिमला थोड़ा महंगा पड़ सकता है। बर्फ के शौकीन को लिए यह किसी सुनहरे मौके से कम नहीं साबित होगा। वो यहां आकर जी भर के बर्फ का लुत्फ उठा पाएंगे। 

snow fall in shimla people are excited for christmas and new year
शिमला - फोटो : फाइल फोटो

कैसे जाएं
यूं तो शिमला के लिए दिल्ली से कई बसें चलती हैं, लेकिन कई लोग रास्ते का मजा लेने के लिए कार के जरिए भी शिमला जाते हैं। दिल्ली से शिमला के लिए हवाई यात्रा की भी सुविधा है। रेल मार्ग से जाना चाहें तो नैरोगेज लाइन कालका से शिमला तक जाती है। यहां पहुंचने के लिए दो तरह की टॉय ट्रेन का मजा भी लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed