फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   queen of hills mussoorie is the best place for vacation

पहाड़ों की रानी है मसूरी ,क्रिसमस पर जाना चाहते हैं तो जान लें बातें जरूरी

Sun, 16 Dec 2018 04:23 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 16 Dec 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
queen of hills mussoorie is the best place for vacation
मसूरी - फोटो : instagram

क्वीन ऑफ हिल्स यानी मसूरी क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के लिहाज से बेहतर स्पॉट है। देहरादून से महज एक घंटे की दूरी पर बसा मसूरी बहुत सुंदर है। यहां ठंड में स्विट्जरलैंड का अहसास कराता है। मसूरी समुद्र तल से 2000 मी0 की उंचाई पर है। यहां के पहाडो में मंसूर नाम का पौधा पाया जाता है उसी के नाम पर मसूरी पड़ा। इसे देहरादून की छत भी कहते हैं। मसूरी में अक्सर बारिश होती रहती है। कब बारिश शुरू हो जाए और कब बंद हो जाए पता ही नहीं चलता।

विज्ञापन

queen of hills mussoorie is the best place for vacation
सर्दियों में मसूरी का मौसम सुहावना होता है - फोटो : instagram

मौसम

सर्दियों में यहां का मौसम सुहाना होता है। सामान्यत 0-10 डिग्री से. तक। ठंड इतनी ज्यादा होती है कि लोग मुंह ढ़क कर एक दूसरे से बात करते हैं। हर जगह लोग आग जलाकर खुद को गर्म करते नजर आते हैं। यानी छुट्टियों का पूरा मजा। शाम होते ही यहां की दुकाने बंद होनी शुरू हो जाती है। सर्दियों में यहां का आकर्षण और बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

queen of hills mussoorie is the best place for vacation
बेहतर हनीमून डेस्टिनेशन - फोटो : instagram
घूमने लायक स्पॉट्स

कैम्पटी फॉल, गन हिल, नाग देवता का मंदिर, क्लाउड्स एंड यहां का माल रोड़ लोगों को बेहद पसंद आता है। कड़ाके की ठंड होने के बाद भी लोग गर्म कपड़ो में माल रोड पर शॉपिंग और मुंगफली खाते नजर आते हैं। नए कपल के लिए यह बेहतर हनीमून डेस्टिनेशन है। कपल यहां के क्लॉक टावर से लेकर माल रोड़ तक घूमते नजर आते हैं। उन्हें यह जगह बहुत पसंद आती हैं। माल रोड़ की चढ़ाई से आप दून वैली का सूर्यास्त देख सकते है। 

विज्ञापन

queen of hills mussoorie is the best place for vacation
दिल्ली से आसानी से पहुंच सकते हैं मसूरी - फोटो : instagram
कैसे जाएं

मसूरी दिल्ली से लगभग 290 किमी0 और देहरादून से 35 किमी0 है। दिल्ली से देहरादून के लिये बहुत सारी बसें 24 घंटे की सेवा में देहरादून के लिये चलती हैं और अगर आप देहरादून पहूंच जाओ तो वहां से टैक्सी और बसो की कोई कमी नही है मसूरी जाने के लिये। मसूरी आने के लिये हवाई मार्ग भी पास में देहरादून में जौलीग्रांट है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed