फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   New Year 2023 Cheapest Foreign Trip Visit Countries Where Indian Rupee Is Stronger in Hindi disprj

New Year 2023 Foreign Trip: इन देशों में भारतीय रुपया है मजबूत, सस्ते में कर सकते हैं नए साल पर विदेश यात्रा

Sat, 31 Dec 2022 09:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 31 Dec 2022 09:55 PM IST
सार

विदेश यात्रा का खर्च भारत के किसी राज्य को घूमने जितना ही आ सकता है, इसके लिए जरूरी है कि ऐसे देशों की यात्रा पर जाएं, जहां भारतीय रुपया अधिक मजबूत है।

विज्ञापन
New Year 2023 Cheapest Foreign Trip Visit Countries Where Indian Rupee Is Stronger in Hindi disprj
कम पैसों में विदेश यात्रा - फोटो : Istock

विस्तार

New Year 2023 Cheapest Foreign Trip: साल 2023 की शुरुआत यादगार और मजेदार तरीके से करनी है तो परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। कई लोग इस मौके पर सफर पर जाना पसंद करते हैं। दूसरे शहर या किसी शानदार पर्यटन स्थल को घूमने की योजना बनाते हैं। जिन लोगों को घूमना पसंद है, वह भारत से बाहर विदेश यात्रा पर जाने की इच्छा भी रखते हैं। हालांकि विदेश यात्रा में अधिक व्यय होने की संभावना होने के कारण भारतीय अपनी इच्छाओं और सपनों को नियंत्रित करके रखते हैं। लेकिन अगर कम बजट में विदेश यात्रा का मौका मिले तो लोग अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। विदेश यात्रा का खर्च भारत के किसी राज्य को घूमने जितना ही आ सकता है, इसके लिए जरूरी है कि ऐसे देशों की यात्रा पर जाएं, जहां भारतीय रुपया अधिक मजबूत है। दुनिया में बहुत से ऐसे देश हैं, जहां भारत का रुपया बहुत मजबूत है और कम पैसों में यहां की यात्रा की जा सकती है। भारतीय यहां कर सकते हैं सबसे सस्ती विदेश यात्रा ।

विज्ञापन


इंडोनेशिया ( 1 रुपया= 188 इंडोनेशियाई रुपिया)

भारतीय मुद्रा की कीमत इंडोनेशिया में बहुत अधिक है। घूमने के लिए इंडोनेशिया बेहतरीन विदेशी जगह हो सकती है। इंडोनेशिया द्वीपों की भूमि है। यहां का नीला पानी, सुनहरा मौसम, आइलैंड पर्यटकों को बहुत पसंद आएगा। खास बात यह है कि भारतीयों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मुफ्त है, यानी वीजा के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। ज्यादा खर्च किए बिना आप इंडोनेशिया में नए साल की छुट्टियां बिता सकते हैं।
विज्ञापन


कंबोडिया (1 रुपया = 49.68 रील)

कंबोडियाई रील भारतीय रुपया के सामने बहुत कमजोर है। कंबोडिया में दुनिया का सबसे मशहूर और सुंदर मंदिर अंकोरवाट स्थित है, जिसे आप नए साल के मौके पर घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा कंबोडिया की प्राकृतिक सुंदरता, नेशनल म्यूजियम, रायल पैलेस, बीच, आइलैंड और घने जंगल पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। यहां घूमने के लिए वीजा ऑन अराइवल की जरूरत होती है। भारतीय गोवा या दक्षिण भारत के ट्रिप जितना पैसा कंबोडिया की यात्रा में व्यय कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वियतनाम (1 रुपया = 285.30 वियतनामी डोंग)

नए साल पर विदेश यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो वियतनाम घूमने जा सकते हैं। वियतनाम एशिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। यहां घूमने के लिए काफी कुछ है। कयाकिंग नदी, फ्रेंच कोलोनियल आर्किटेक्चर, फ्लोटिंग बाजार, आइलैंड की खूबसूरती देख आपका पूरा पैसा वसूल हो जाएगा। भारतीय मुद्रा वियतनाम में काफी मजबूत है। भारतीयों को वियतनाम घूमने के लिए ऑनलाइन वीजा की जरूरत होगी।


कोस्टा रिका (1 रुपया = 7.18 कोलन)

भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे सस्ते देशों में कोस्टा रिका का नाम भी शामिल है। घूमने के अलावा सस्ते वेडिंग डेस्टिनेशन में भी यह जगह शामिल है। कोस्टा रिका में भारतीय रुपया काफी मजबूत है। कोस्टा रिका में लोग समुद्र तट रिसाॅर्ट, रेफ्रेस्कोस नेचुरल्स घूम सकते हैं। भारतीय पर्यटकों को यहां की यात्रा के लिए वीजा लेना होगा। एक सामान्य भारतीय ट्रिप जितने पैसों में आप कोस्टा रिका की यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed