{"_id":"685cc5b2742d54219206eb8c","slug":"most-unique-tree-houses-around-the-world-to-explore-and-experience-nature-up-close-2025-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tree House : प्रकृति के बीच रहना है? इन पांच अद्भुत ट्री हाउस में एक रात बिताकर देखें","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Tree House : प्रकृति के बीच रहना है? इन पांच अद्भुत ट्री हाउस में एक रात बिताकर देखें
Thu, 26 Jun 2025 03:45 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 26 Jun 2025 03:45 PM IST
सार
Tree Houses : ट्री हाउस में रहने से न केवल आपको आराम मिलता है, बल्कि आप खुद को प्रकृति के बेहद करीब महसूस कर सकते हैं। चलिए जानते हैं भारत के कुछ सबसे अनोखे ट्री हाउस के बारे में, जो आपके अगले एडवेंचर के लिए परफेक्ट हो सकते हैं।
विज्ञापन
ट्री हाउस
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Tree Houses : अगर आप प्रकृति के बीच शांति से कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो भारत में कई ऐसे अद्भुत ट्री हाउस हैं, जो आपको जंगलों की गोदी में एक शानदार अनुभव देंगे। इन ट्री हाउस में रहने से न केवल आपको आराम मिलता है, बल्कि आप खुद को प्रकृति के बेहद करीब महसूस कर सकते हैं। चलिए जानते हैं भारत के कुछ सबसे अनोखे ट्री हाउस के बारे में, जो आपके अगले एडवेंचर के लिए परफेक्ट हो सकते हैं।
विज्ञापन
केरल
केरल राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, जहां खूबसूरत जंगल और हरियाली के साथ ही वातावरण शांति से भरपूर है। केरल में ही कई जंगलों में आपको ट्री हाउस में रहने की सुविधा मिल सकती है। यहां के ट्री हाउस आरामदायक और प्रकृति के बीच रहने का अद्भुत अनुभव देते हैं। वाय थ्री नाम के रिजॉर्ट में ट्री हाउस की सुविधा मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड
उत्तराखंड के अद्भुत जंगल के बीच ट्री हाउस का लुत्फ उठाने के लिए मसूरी की यात्रा करें। यहां वाइल्डबेरीज रिसाॅर्ट में आपको ठहरने के लिए ट्री हाउस मिल जाएंगे जहां से पहाड़ों और जंगलों के अद्भुत दृश्य का आनंद मिलता है। यह जगह हर प्रकृति प्रेमी के लिए परफेक्ट है। रिजॉर्ट के ट्री हाउस में रहकर आप पक्षियों की चहचहाहट और ताजगी से भरी हवा का अनुभव कर सकते हैं।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में भी आपको कई ट्री हाउस के विकल्प मिल सकते हैं। यहां के ट्री हाउस एक शानदार अनुभव प्रदान करते हैं। यहां ट्री हाउस समुद्र तल से 45 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं, जो आपको बेमिसाल दृश्य और शांति प्रदान करते हैं। यहां आप एक सुकून भरे समय का आनंद ले सकते हैं।
कर्नाटक
कर्नाटक के नीलगिरि पहाड़ियों में ट्री हाउस बने हुए हैं। यहां आप जंगल के बीच में बैठे-बैठे शानदार दृश्य देख सकते हैं। यह एक आदर्श स्थान है अगर आप जंगलों में रहने का अनुभव चाहते हैं और साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद भी लेना चाहते हैं।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पास भी ट्री हाउस का लुत्फ उठाने के लिए ट्रीटाॅप हट्स नाम की एक जगह है जहां आप ठहरने से आपको एक अद्भुत अनुभव मिलता है। यहां के ट्री हाउस में रहने के दौरान आप हरियाली से घिरे हुए रहते हैं और शहर के शोर-शराबे से दूर एक शांत वातावरण का आनंद लेते हैं।