आइसलैंड पर जाने की हो रही है तैयारी, तो इन चार बातों का रखें खास ख्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों में ट्रेवलिंग का अपना अलग ही मजा होता है। अगर आप सर्दियों में घूमने के लिए आइसलैंड जाने का प्लान कर रहे हो तो कुछ स्वास्थ से जुड़ी विशेष बातों को हमेशा से ध्यान रखना होता है। क्योंकि ट्रेवलिंग के दौरान मस्ती करते समय कई बार लोग अपने स्वास्थ के साथ लापवाही कर देते हैं। जिसे उनकी तबीयत बिगड़ जाती है, तो आइए अगर आप आइसलैंड जाने का सोच रहे हैैं तो स्वास्थ से जुड़ी इन खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
आइसलैंड में वैकेशन मनाने जा रहे है और खुद को फिट रखते हुए ट्रीप को एंजॉय करना चाहते हैं तो गर्म कपड़े लेकर जाना ना भूलें, क्योंकि वहां पर हवाएं तेजी से चलती हैं। कब किस तरफ हवा हो किसी को नहीं पता होता इसलिए ज्यादा से ज्यादा गर्म कपड़े लेकर जाए। पैकिंग के दौरान हैवी जैकेट रखें। होटल से बाहर निकलते वक्त कान ढ़कना ना भूलें, इसके लिए हूडी जैकेट और भी ज्यादा बहत हो सकती है।
आइसलैंड की ट्रीप पर जाने के लिए बाहर घूमने के कपड़े और सोने के कपड़े अलग-अलग रखें। कई बार ऐसा होता है बाहर के कपड़े पहनकर सोने से सर्दी लगने का डर रहता है। अगर एडवेंचर के शौकिन है तो गलब्स जरीर साथ लेकर जाएं और स्वेटर और जैकट भी साथ में रखें। हो सकते तो पसंदीदा स्कार्फ ले जाएं।
बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर जब धूप निकलती है उस वक्त वहां का नजारा बेहद शानदार होता है। उस वक्त अलग सनग्लास के साथ फोटो लिया जा सकता, जो आपको लिए यादगार पल हो सकता। ट्रेकिंग के दौरान वाटरप्रूफ बैग का इस्तेमाल करें। अगर आप कैंपिंग के बारे में सोच रहे है तो साथ में टार्च और पानी की बोतल बैट्री कुछ खाे का समान लेना ना भूलें।