फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Karwachauth 2025 Shopping Guide Best Market To Buy Affordable Designer Saree

Karwachauth 2025: सेलेब्स जैसी डिजाइनर साड़ियां मिलेंगी इन बाजारों में, करवा चौथ से पहले करें खरीदारी

Thu, 25 Sep 2025 05:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 25 Sep 2025 05:55 PM IST
सार

Karwachauth 2025: आपको मनीष मल्होत्रा जैसे मशहूर डिजाइनर जैसी साड़ियां चाहिए लेकिन लाखों खर्च नहीं कर सकती हैं तो कुछ बाजार परफेक्ट हैं, जहां 1500 से आठ हजार रुपये में डिजाइन और फैब्रिक के मुताबिक आपकी मनपसंद साड़ी मिल जाएगी।

विज्ञापन
Karwachauth 2025 Shopping Guide Best Market To Buy Affordable Designer Saree
सस्ती बाजार - फोटो : Adobe

विस्तार

Markets For Designer Saree : करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर महिला चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत दिखे और अपने पति के लिए सज-धजकर व्रत करे। लेकिन हर किसी के लिए डिजाइनर और महंगी साड़ियां खरीद पाना आसान नहीं होता। अच्छी खबर यह है कि भारत के कई शहरों के स्थानीय बाजारों और फैब्रिक हब्स में आपको सेलेब्रिटी-इंस्पायर्ड डिजाइनर साड़ियां बेहद सस्ते दामों में मिल जाएंगी। कहीं आपको जान्हवी कपूर वाली साड़ी तो कहीं आलिया भट्ट वाली साड़ी दिख जाएगी, जो उन्होंने किसी फिल्म में या किसी इवेंट के मौके पर पहनी थी, वो भी आपके बजट में। यहां जानिए करवा चौथ से पहले कहां खरीदारी करें।

विज्ञापन



चांदनी चौक, दिल्ली

दिल्ली का चांदनी चौक हमेशा से शादी और त्योहार की खरीदारी के लिए लोकप्रिय है। यहां आपको बॉलीवुड अभिनेत्रियों की डिजाइनर साड़ियों जैसी रेप्लिका मिल जाएगी। इस बाजार में बनारसी, सिल्क, जॉर्जेट और शिफॉन साड़ियां किफायती दामों पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा आप किसी सेलेब की साड़ी जैसी साड़ी चाहती हैं तो तस्वीर साथ लेकर जाएं। चांदनी चौक के दुकानदार अपने कारीगरों से आपकी मनपसंद साड़ी तैयार भी करा देंगे। अब आपको मनीष मल्होत्रा जैसे मशहूर डिजाइनर जैसी साड़ियां चाहिए लेकिन लाखों खर्च नहीं करने तो चांदनी चौक परफेक्ट जगह है, क्योंकि यहां 1500 से आठ हजार रुपये में डिजाइन और फैब्रिक के मुताबिक आपकी मनपसंद साड़ी मिल जाएगी।
विज्ञापन



मीना बाजार, लखनऊ

लखनऊ की चिकनकारी और सिल्क साड़ियां हर महिला की पहली पसंद होती हैं। मीना बाजार और हजरतगंज में आपको ट्रेंडी डिजाइनर कॉपी और एथनिक चिकनकारी साड़ियां मिलेंगी। करवा चौथ पर पहनने के लिए रेड और मैरून शेड की साड़ियां खासतौर पर डिमांड में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



न्यू मार्केट और गरिया हाट, कोलकाता

कोलकाता की गरिया हाट मार्केट में साड़ी की खरीदारी का अलग ही मजा है। यहां आपको टंट साड़ी, बलुचरी और कांजीवरम जैसी डिजाइनर स्टाइल की कॉपी बेहद सस्ते दामों में मिलती है। साड़ियों का दाम जान गई तो हैरान रह जाएंगी। इस बाजार में आप 800 रुपये से 6000 रुपये तक साड़ी खरीद सकते हैं। 


लाल दरवाजा मार्केट, अहमदाबाद

गुजरात की साड़ियों का क्रेज हमेशा से रहा है। यहां की बंधनी, पटोला और गोटा-पट्टी डिजाइन वाली साड़ियां, जो सेलेब्स भी पहनते हैं, आपको बहुत ही किफायती दामों पर मिलेंगी। शादी और करवा चौथ जैसे अवसरों पर ये साड़ियां एकदम परफेक्ट रहती हैं



बांद्रा और दादर की बाजार, मुंबई

मुंबई का फैशन हब बॉलीवुड से जुड़ा होने की वजह से यहां डिजाइनर साड़ियों की रेप्लिका आसानी से मिल जाती है। बांद्रा और दादर मार्केट में सेलेब्स-इंस्पायर्ड साड़ियों का बड़ा कलेक्शन मिलता है। साथ ही महाराष्ट्र की पैठणी साड़ियां करवा चौथ पर पहनने के लिए बेस्ट मानी जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed