फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Free Ashram in India For Tourist To Stay No Need To Pay

Free Ashram in India: भारत के इन आश्रमों में रहने के लिए पैसों की जरूरत नहीं, खाना भी मिलता है मुफ्त

Tue, 10 Sep 2024 10:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 10 Sep 2024 10:02 AM IST
सार

पर्यटकों के लिए इस लेख में कुछ ऐसे आश्रमों के बारे में बताया जा रहा है, जहां ठहरने लिए बिल्कुल पैसा व्यय नहीं करना पड़ता है। यह आश्रम ठहरने के लिए सुविधाजनक हैं और यहां पैसे नहीं देने पड़ते, बल्कि मुफ्त में रहने के साथ ही खाने पीने को भी मिलता है।
 

विज्ञापन
Free Ashram in India For Tourist To Stay No Need To Pay
आश्रम - फोटो : instagram

विस्तार

Free Ashram in India: भारत में घूमने की कई जगहें हैं और यात्रा का शौक रखने वाले साल में कई बार इन जगहों की सैर के लिए जाते हैं। पर्यटक घूमने के साथ ही अच्छी जगहों पर ठहरना भी पसंद करते हैं। हालांकि इस चक्कर में उनकी जेब पर काफी बोझ पड़ जाता है। सफर के लिए सस्ती परिवहन सेवा का चयन करके आने जाने का खर्च तो काबू में किया जा सकता है, जैसे फ्लाइट की जगह ट्रेन या बस से यात्रा, लेकिन ठहरने के लिए अच्छी और सस्ती जगह पर समझौता हो पाना मुश्किल होता है।

विज्ञापन


पर्यटकों के लिए इस लेख में कुछ ऐसे आश्रमों के बारे में बताया जा रहा है, जहां ठहरने लिए बिल्कुल पैसा व्यय नहीं करना पड़ता है। यह आश्रम ठहरने के लिए सुविधाजनक हैं और यहां पैसे नहीं देने पड़ते, बल्कि मुफ्त में रहने के साथ ही खाने पीने को भी मिलता है।
विज्ञापन


ऋषिकेश में मुफ्त ठहरने की जगह

पूरे साल उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल ऋषिकेश में पर्यटकों की भीड़ रहती है। यहां दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। इस आध्यात्मिक शहर ऋषिकेश में ठहरने के लिए कई छोटे बड़े होटल मिल जाएंगे लेकिन बिना पैसे खर्च किए रहना चाहते हैं तो भारत हेरिटेज सर्विसेज जरूर जाएं। ऋषिकेश के इस आश्रम में मुफ्त में ठहर सकते हैं। यहां रुकने और खाने पीने के लिए पैसे नहीं देने होते हैं। यहां सारी सुविधाएं मुफ्त है , बदले में आपको कुछ वालंटियर का काम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु में मुफ्त ठहरने का आश्रम

तमिलनाडु में तिरुवन्नामलई की पहाड़ियां पर्यटको के लिए आकर्षण का केंद्र है। अगर आप भी तिरुवन्नामलई की पहाड़ियों को घूमने की योजना बना रहे हैं तो रामनाश्रामम में ठहर सकते हैं। यहां मुफ्त में ठहने को मिलेा। यह आश्रम श्री भगवान मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। कहते हैं जो भक्त यहां ठहरते हैं वो श्री भगवान मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं। इसलिए भक्तों से कोई भी पैसा नहीं लिया जाता। 

 

हिमाचल में मुफ्त ठहरने की जगह

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हर रोज हजारों पर्यटक बड़ी संख्या में घूमने के लिए आते हैं। हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण नाम की जगह पर मुफ्त में ठहरने के लिए जगह मिल जाएगी। यहां मणिकर्ण साहिब नान के आश्रम में फ्री में ठहर सकते हैं। यहां ठहरने या खाने पीने के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed