फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Dussehra 2025 Places in India Where Ravana Worshipped And Mourn During Vijayadashami

Dussehra 2025: भारत की इन जगहों पर रावण की पूजा होती है, दहन नहीं

Thu, 02 Oct 2025 07:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 02 Oct 2025 07:32 AM IST
सार

Dussehra 2025: जहां एक ओर रावण दहन अच्छाई की विजय का प्रतीक है, वहीं दूसरी ओर कुछ जगहें उसकी विद्वता, शिवभक्ति और पारिवारिक संबंधों को याद कर पूजा करती हैं। आइए जानते हैं भारत की उन प्रमुख जगहों के बारे में जहां दशहरा पर रावण की पूजा होती है।

विज्ञापन
Dussehra 2025 Places in India Where Ravana Worshipped And Mourn During Vijayadashami
दशहरा - फोटो : Adobe

विस्तार

Dussehra 2025: भारत विविधताओं का देश है। यहां एक ही त्योहार अलग-अलग जगहों पर अलग परंपराओं के साथ मनाया जाता है। दशहरा जिसे विजयदशमी कहती हैं, अधिकांश भारत में बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में रावण दहन के साथ मनाया जाता है, वहीं कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां रावण को पूजनीय माना जाता है। इन स्थानों पर रावण का दहन नहीं होता, बल्कि उसकी पूजा की जाती है और विजयदशमी को शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह परंपरा उन मान्यताओं से जुड़ी है, जहां रावण को शिवभक्त, विद्वान और महापंडित माना जाता है। जहां एक ओर रावण दहन अच्छाई की विजय का प्रतीक है, वहीं दूसरी ओर कुछ जगहें उसकी विद्वता, शिवभक्ति और पारिवारिक संबंधों को याद कर पूजा करती हैं। आइए जानते हैं भारत की उन प्रमुख जगहों के बारे में जहां दशहरा पर रावण की पूजा होती है।

विज्ञापन


बिसरख, उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्ध नगर का बिसरख गांव रावण की जन्मभूमि माना जाता है। यहां दशहरा पर रावण की आत्मा की शांति के लिए विशेष पूजा की जाती है और दहन नहीं किया जाता।

मंदसौर, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश का मंदसौर को रावण की ससुराल कहा जाता है। यहां लोग रावण को दामाद मानकर पूजते हैं। इसलिए यहां विजयदशमी के दिन रावण का दहन नहीं किया जाता, बल्कि शोक मनाया जाता है और रावण की मूर्ति पर फूल चढ़ाए जाते हैं।
विज्ञापन


कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में रावण को विद्वान और महाशिवभक्त मानकर उसकी पूजा की जाती है। विजयदशमी को यहां अलग ही रूप में देखा जाता है।

उज्जैन, मध्य प्रदेश

महाकाल की नगरी उज्जैन में रावण को शिवभक्त मानकर विशेष पूजा अर्चना की जाती है। कई लोग यहां दशहरा के दिन रावण का व्रत और हवन करते हैं।

गदचिरोली, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के गदचिरोली में कुछ आदिवासी समुदाय रावण को अपने कुल देवता के रूप में पूजते हैं। विजयदशमी पर वे रावण की आराधना करते हैं और उसे श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed