फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Diwali 2025 Celebrations Beyond India: How Many Countries Celebrate Diwali Names

Diwali 2025: भारत के अलावा इन देशों में भी मनाया जाता है दिवाली का त्योहार

Mon, 20 Oct 2025 08:56 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 20 Oct 2025 08:56 AM IST
सार

Diwali 2025 Celebrations: दिवाली भारत से लेकर अमेरिका तक, गंगा घाट से लेकर लंदन ब्रिज तक पूरी दुनिया में प्रकाश पर्व के तौर पर मनाई जाती है। यहां उन देशों के बारे में बताया जा रहा है, जहां दिवाली का पर्व मनाया जाता है।

विज्ञापन
Diwali 2025 Celebrations Beyond India: How Many Countries Celebrate Diwali Names
दिवाली का त्योहार - फोटो : freepik

विस्तार

Diwali 2025 Celebrations: दिवाली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। दिवाली का पर्व पूरे देश में मनाया जाता है। दिवाली केवल भारत तक सीमित नहीं है, यह आज एक वैश्विक उत्सव बन चुकी है। कभी भारत की संस्कृति और आस्था का प्रतीक रहा यह पर्व अब पूरी दुनिया में रोशनी और खुशियों का संदेश फैला रहा है। दिवाली भारत से लेकर अमेरिका तक, गंगा घाट से लेकर लंदन ब्रिज तक पूरी दुनिया में प्रकाश पर्व के तौर पर मनाई जाती है। यहां उन देशों के बारे में बताया जा रहा है, जहां दिवाली का पर्व मनाया जाता है।

विज्ञापन


भारत के अलावा किन देशों में मनाई जाती है दिवाली

नेपाल

नेपाल में दिवाली के पर्व को तिहार और स्वान्ति कहा जाता है। भारत की तरह नेपाल में भी 5 दिनों का पर्व मनाया जाता है। पहले दिन लोग कौवे को और दूसरे दिन कुत्ते को भोजन कराते हैं। तीसरे दिन माता लक्ष्मी की पूजा होती है और इसी दिन से नेपाल संवत की भी शुरुआत होती है। चौथे दिन को नए साल की तरह सेलिब्रेट किया जाता है और पांचवें दिन भाई टीका होता है, जो भाई दूज की तरह मनाया जाता है
विज्ञापन


श्रीलंका

भगवान श्री राम द्वारा रावण के वध के बाद उनके भाई विभीषण लंका के राजा बने। विभीषण ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक में दीपोत्सव का आदेश दिया था। इसके बाद से ही श्रीलंका में अमावस्या के दिन दीपक जलाकर इस त्योहार को मनाने की परंपरा शुरू हो गई और आज भी यहां दिवाली मनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर

सिंगापुर जैसे देशों में भी दिवाली सेलिब्रेट की जाती है। इस मौके पर सिंगापुर में सरकारी छुट्टी रहती है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। मलेशिया की दिवाली भी काफी मशहूर है। मलेशिया में हिंदू सूर्य कैलेंडर के सातवें महीने में दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। 


कनाडा

टोरंटो और वैंकूवर में बड़े स्तर पर दिवाली मेले और सांस्कृतिक आयोजन होते हैं। कनाडा में हर साल 5 नवंबर को गाइ फॉक्स नाइट यानी बोनफायर नाइट नाइट सेलिब्रेट करते हैं जिसे 'न्यूफाउंडलैंड ट्रेडिशन'  नाम से भी जाना जाता है। ये बिल्कुल दिवाली की तरह ही मनाया जाता है। इस दिन यहां खूब आतिशबाजी होती है और लोग खूब नाचते-गाते हैं। 

मॉरीशस

यहां दिवाली सार्वजनिक अवकाश होता है। लोग अपने घरों को दीपों और मिठाइयों से सजाते हैं।

त्रिनिदाद एंड टोबैगो

यहां दिवाली राष्ट्रीय अवकाश है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलकर इसे मनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed