क्रिसमस की छुट्टियों को बना देगी यादगार भारत की ये 5 खूबसूरत जगह, बजट 10 हजार से भी कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस और नए साल पर कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं देश की ऐसी खूबसूरत जगह के बारे में जहां आप महज कुछ हजार रुपय खर्च करके घूम आएंगे। ये जगह इतनी खूबसूरत हैं कि आपकी छुट्टियां यादगार बन जाएंगी।
औली उतराखंड-
औली उतराखंड का एक छोटा सा गांव है। सर्दियों में यहां के पहाड़ों पर बर्फ की चादर और आस-पास के हरे-भरे पेड़ पौधों को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं।यहां का दिलकश नजारा बेहद अद्भुत होता है।यहां की खूबसूरती देखकर ऐसा लगता है मानो आप स्विट्जरलैंड में ही खड़े हैं। हरिद्वार से महज कुछ किलो मीटर की दूरी पर बसे इस गांव का तापमान सर्दियों में लगभग ० (शून्य) डिग्री रहता है।औली जाने के लिए दिल्ली से बस और ट्रेन दोनों की सुविधा उपलब्ध है। औली से दिल्ली तक पहुंचने में करीब 14 घंटे लग जाते हैं। आप इस सफर को सुहाना बनाने के लिए घर से बना खाना भी ले जा सकते हैं।
ऋषिकेश-
ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग के लिए काफी मशहूर है।यहां जो भी सैलानी घूमने आते हैं, रिवर राफ्टिंग का मजा जरूर लेते हैं। बता दें दिल्ली की कई कंपनिया हैं जो 2000 से 3000 हजार रूपय में ऋषिकेश की पूरी यात्रा करवाती है। यहां आप ऋषिकेश की गंगा आरती का आनंद ले सकते हैं।गंगा की बहती लहरों को देखना बेहद सुकून भरा होता है।राम झूला से लेकर लक्ष्मण झूला तक सिर्फ लोग ही लोग यहां नजर आते हैं।यहां विदेशी लोगों की संख्या ज्यादा नजर आती है।
तवांग-
अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम में स्थित यह जगह अपने आप में खूबसूरती और रहस्यमयी कहानियों के लिए पहचानी जाती है। यह अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में बसा हुआ है।यहां खासकर बौद्ध मठ के लोगों को आते देखा जा सकता है। सर्दियों में इस जगह की खूबसूरती और निखर जाती है।