फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद खूबसूरत है कृष्णा नदी के तट पर बसा यह शहर, गुफाएं और आइलैंड हैं यहां के विशेष आकर्षण

Fri, 12 Jun 2020 09:27 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 12 Jun 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
andhra pradesh vijayawada india famous best tourist places

आंध्र प्रदेश भारत के दक्षिण पूर्वी तट पर स्थित है। भारत का इस राज्य की सीमाएं उत्तर में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा, पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में तमिल नाडु और पश्चिम में कर्नाटक से मिलती हैं।  आंध्र प्रदेश में काफी संख्या में चावल की खेती की जाती है, जिस वजह से इसे 'भारत का धान का कटोरा" भी कहा जाता है। विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत शहर है। आंध्र प्रदेश के पूर्व-मध्य में कृष्णा नदी के तट पर विजयवाड़ा स्थित है। विजयवाड़ा एक व्यवसायिक नगर होने के साथ ही पर्यटन का मुख्य आकर्षण भी है। विजयवाड़ा भवानी द्वीप, नदी से सटी पहाड़ी पर मां दुर्गा का सुप्रसिद्ध मंदिर और कृष्णा नदी पर बने बैराज के लिए विजयवाड़ा खासा प्रसद्धि है। इन सबके अलावा भी यहां पर बहुत जगह हैं, जो काफी मशहूर हैं।

andhra pradesh vijayawada india famous best tourist places

भवानी आईलैंड

  • कृष्णा नदीं पर मौजूद भवानी द्वीप काफी मशहूर है। भवानी द्वीप 130 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ कृष्णा नदीं के सबसे बड़े द्वीपों में से एक है। यहां पर स्विमिंग पूल, वॉटर स्पोर्ट्स और नाव की सैर होती है।


 

andhra pradesh vijayawada india famous best tourist places

उनादल्ली गुफाएं

  • प्राचीन काल से ही चार मंजिला उनावल्ली की गुफाएं काफी लोकप्रिय हैं। उनावल्ली की गुफाएं इस क्षेत्र की सबसे प्रांभिक गुफाओं में से एक हैं। इनका निर्माण 7वीं शताब्दी में हुआ था। भगवान विष्णु की एक भव्य मूर्ति सुरम्य पृष्ठभूमि पर बनी इन गुफाओं में स्थापित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
andhra pradesh vijayawada india famous best tourist places

कुचिपुड़ी गांव

  • कुचिपुड़ी विजयवाड़ा से 60 किमी की दूरी पर स्थित है। कुचिपुड़ी गांव शास्त्रीय नृत्य के लिए जाना जाता है। बौद्धधर्म के महायान संप्रदाय के महान आचार्य नागार्जुन भी कुछ दिन कुचिपुड़ी में रहे। 
विज्ञापन
andhra pradesh vijayawada india famous best tourist places

मंगलगिरि

  • मंगलगिरि में भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार को समर्पित दो मंदिर है। पहाड़ी पर स्थिति मंदिर पणनरसिंह का है। लक्ष्मी-नरसिंह मंदिर पहाड़ी के आधार पर स्थित है। स्कंद पुराण में भी मंगलगिरि का वर्णन मिलता है। स्कंद पुराण के अनुसार हिरण्यकश्यप का वध करने के बाद भगवान नरसिंह ने कुछ समय यहां पर बिताया था। अपने सूती कपड़ों के लिए भी मंगलगिरी प्रसिद्ध है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed