फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   5 Best Places In Rishikesh Tourist Places

Rishikesh Trip: इन पांच जगहों पर घूमें बिना अधूरी है ऋषिकेश यात्रा, जानें क्या है खास

Mon, 02 Sep 2024 09:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 02 Sep 2024 09:15 AM IST
सार

अगर आप ऋषिकेश घूमने जा रहे हैं तो यहां की पांच खास जगहों पर जाना कभी न भूलें। इन पांच जगहों को घूमे बिना ऋषिकेश ट्रिप अधूरी है।

विज्ञापन
5 Best Places In Rishikesh Tourist Places
ऋषिकेश - फोटो : Freepik

विस्तार

Rishikesh Tourist Places: दिल्ली से सबसे करीबी पर्यटन स्थलों में से एक उत्तराखंड का ऋषिकेश है। ऋषिकेश अध्यात्म और योग की नगरी है। यह स्थान धार्मिक महत्व तो रखता ही है, साथ ही एडवेंचर पसंद लोगों को भी आकर्षित करता है। खास बात ये है कि ऋषिकेश किसी भी मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं। गर्मी से लेकर सर्दियों तक में सफर का लुत्फ उठा सकते हैं। ऋषिकेश वीकेंड ट्रिप यानी दो दिन के लिए भी जा सकते हैं। साथ ही यहां घूमने के लिए अधिक व्यय भी नहीं करना पड़ता। हालांकि अगर आप ऋषिकेश घूमने जा रहे हैं तो यहां की पांच खास जगहों पर जाना कभी न भूलें। इन पांच जगहों को घूमे बिना ऋषिकेश ट्रिप अधूरी है।

विज्ञापन


ऋषिकेश के पांच प्रमुख पर्यटन स्थल


त्रिवेणी घाट 

ऋषिकेश जाएं तो यहां के त्रिवेणी घाट पर कुछ वक्त जरूर बिताएं। त्रिवेणी घाट पर तीन नदियों का संगम होता है। मान्यता है कि यहां गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है। यग स्थान हिंदू पौराणिक कथाओं में सबसे पवित्र माना गया है। इस घाट पर प्रात: काल, दोपहर के वक्त और संध्याकाल में तीन बार गंगा आरती होती है। शाम की महाआरती में सम्मलित जरूर हों।
विज्ञापन


त्र्यंबकेश्वर मंदिर 

ऋषिकेश का त्र्यंबकेश्वर मंदिर प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला के पार स्थित है। इस मंदिर की स्थापना श्री श्री 108 भ्रमभीम स्वामी कैलाशानंद ने की थी। 13 मंजिला यह भव्य मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। साथ ही 13 मंजिल मंदिर के नाम से भी मशहूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वशिष्ठ गुफा आश्रम

ऋषिकेश से लगभग 25 किमी दूर प्राचीन वशिष्ठ गुफा आश्रम है, जो शांति और ध्यान के लिए अच्छा स्थान है। इस गुफा में स्वामी पुरुषोत्तमानंद ने तप किया था। ऋषिकेश आने वाले पर्यटकों को इस गुफा की सैर का अनुभव जरूर लेना चाहिए।

जानकी सेतु

आध्यात्मिक शहर ऋषिकेश में स्थित जानकी सेतु की खूबसूरती पर्यटकों का मन मोह सकती है। जी 20 बैठक के दौरान इसे बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया था। सेतु और आसपास की दीवारों पर रंग-बिरंगी तस्वीरें पुल की सुंदरता को बढ़ाती हैं और फोटोशूट के लिए बेहतरीन जगह है। यहां प्रियदर्शिनी पार्क और योग पार्क बना हुआ है।


बीटल्स आश्रम

ऋषिकेश में सन् 1961 को महर्षि महेश योगी द्वारा योग और ध्यान की शिक्षा के लिए एक आश्रम का निर्माण कराया गया था। 60 के दशक में प्रसिद्ध बीटल्स बैंड ध्यान की खोज में इस आश्रम में पहुंचा, तब से यह स्थान बीटल्स आश्रम के नाम से मशहूर हो गया। इस आश्रम में बीटल्स बैंड के सदस्य आकर रुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed