कहीं जॉब तो नहीं बन रही आपकी बीमारियों का कारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफिस में घंटों काम करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ये बात एक शोध में सामने आई है। इसमें बताया गया है कि लगातार एक ही जगह बैठे रहने के कारण मोटापा बढ़ता है और कई बीमारियां हमें अपना शिकार बना लेती हैं। आइए जानते हैं कि किस तरह आपकी जॉब सेहत को नुकसान पहुंचा रही है।
ऑफिस में नहीं मिलती छुट्टी
- कई कंपनियां अपने कर्मचारी की सेहत खराब होने पर भी ध्यान नहीं देतीं और कभी-कभी तो बिना छुट्टी के उनसे लगातार काम करवाती हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप खुद ही अपनी सेहत का ध्यान रखें और नियमित रूप से कसरत करें। इस तरह आप सेहतमंद बने रहेंगे और आपको किसी से कुछ कहने की जरूरत भी नहीं होगी।
- अगर आप ऑफिस जल्दी पहुंच जाते हैं लेकिन काम निपटाने के लिए देर तक रुकना पड़ता है तो ये खतरनाक साबित हो सकता है। इसकी वजह से आप बहुत अधिक थक जाते हैं और नींद भी पूरी नहीं ले पाते। आपकी सेहत पर इसका बहुत बुरा असर पड़ता है और वजन बढ़ने के लिए भी ये जिम्मेदार हो सकता है।
काम के प्रेशर की वजह से खाने का समय नहीं
- अगर काम का प्रेशर इतना है कि आपको खाना खाने का समय तक नहीं मिल पा रहा तो ये आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि हर एक घंटे आप अपनी सीट से उठकर दो मिनट के लिए टहलें और समय पर लंच करें।
- ऑफिस आने की अफरा-तफरी में खाना नहीं बना पाते हैं जिस वजह से बाहर से लंच ऑर्डर करवाना पड़ता है तो ये आपके मोटापे का एक अहम कारण बन सकता है। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप टिफिन में रोटी सब्जी ही पैक करके लाएं, आप फल या कुछ हेल्दी स्नैक्स से भी काम चला सकते हैं।