फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Stress Management ›   these 5 simple ways to dealing with Travel Anxiety

यदि आपको ट्रैवल से पहले घबराहट होती है तो जरूर आजमाएं ये 5 उपाय

Wed, 03 Jan 2018 12:05 PM IST
अंशुमाला
अंशुमाला Updated Wed, 03 Jan 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
these 5 simple ways to dealing with Travel Anxiety

यदि आपको यात्रा से पहले चिंता या घबराहट होती है, तो घर से निकलने से पहले हल्का और सुपाच्य भोजन करें। ओवर ईटिंग से बचें। अपने साथ कुछ ऐसे स्नैक्स रखें, जो पौष्टिक हो और भूख लगने पर आप उन्हें खा सकें। बाहर का खाना खाने से बचें। यात्रा के दौरान चिंता से ग्रस्त रहेंगे, तो पूरा सफर तनाव भर रहेगा। कई गंभीर मामलों में दवा के जरिए इलाज संभव है। ऐसे में कहीं भी जाने से पहले साइकोलॉजिस्ट से संपर्क अवश्य करें। खासकर तब, जब आप पहली बार अधिक दिनों के लिए अकेले किसी अनजान जगह पर जा रहे हैं। सकारात्‍मक सोच के साथ घर से निकलें। इससे मन में अच्छे विचार आते हैं।

विज्ञापन


आप कम चिंतित रहेंगे और आराम महसूस होगा। आपका अवचेतन मन वहीं सुनता-समझता है, जो आप उसे बताते हैं। चिंता और घबराहट से छुटकारा पाने का सबसे आसान उपाय है अपनी सांसों पर काबू पाना। सांस को नियंत्रित कर डर की भावना और हृदय गति को धीमा कर सकते हैं। इससे चिंता दूर होती है। ट्रैवल एंग्जाइटी कई बार यात्रा के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में सोचने से भी होती है। जाहिर है ऐसे में चिंता बढ़ेगी। यात्रा के दौरान कोई संगीत सुनें। अच्छी किताबें पढ़ें।

विज्ञापन

these 5 simple ways to dealing with Travel Anxiety

यदि आप परदेस में हैं, तो जाहिर सी बात है कि आपसे बातें करने वाला कोई नहीं होगा। ऐसे में खुद को अकेला समझने से अच्छा है कि आप अपने परिवार के सदस्यों या किसी करीबी दोस्त से फोन पर बात कर लें। विशेषज्ञ कहते हैं सीनियर क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. भावना बर्मी बताती हैं कि ट्रैवल एंग्जाइटी एक सामान्य समस्या है, जिनमें लोगों के मन में यह ख्याल आता है कि यात्रा के दौरान कहीं कोई दुर्घटना न हो जाए।

घर में कहीं चोरी न हो जाए। कहीं कोई सामान तो छूट नहीं गया? ऐसे लोग यात्रा पर नहीं जाने के बहाने ढूंढने लगते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं। साल में एक-दो बार यात्रा करना न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से फिट रहने के लिए भी जरूरी है। ऐसे में ट्रैवल एंग्जाइटी को जड़ से मिटाने की कोशिश करें। डर और चिंता में रहने से आपको अवसाद भी हो सकता है। उन कारणों को पहचानें, जिसके कारण आपको यात्रा करने से डर लगता है। रोजमर्रा की चीजों को लेकर यदि आप चिंतित रहते हैं, तो उसे दूर करने की कोशिश करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed