फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Stress Management ›   stress can make you sick

स्ट्रेस को ना करें अनदेखा, हो सकती है ये बीमारी

Wed, 15 Mar 2017 12:39 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर Updated Wed, 15 Mar 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
stress can make you sick
स्ट्रेस

अक्सर आपने देखा होगा कि जब आप तनाव में होते हैं तो काफी सुस्त और बीमार जैसा महसूस करने लगते हैं। हम इसे काम का प्रेशर समझकर अनदेखा कर देते हैं लेकिन इस वजह से आगे चलकर हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए तनाव के लक्षणों और थकान को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन


इस संबंध में डॉक्टर गेल सॉल्ट्ज ने बताया कि जब हम स्ट्रेस में होते हैं तो हमारा शरीर थक जाता है, वह फ्लाइट और फाइट मोड पर चला जाता है। इसका मतलब है कि या तो वह बीमारी का सामना करता है या कमजोर पड़कर थक जाता है। अगर एक्सरसाइज करने के बाद आप ये सब महसूस करते हैं तो इसका कोई नुकसान नहीं है। वहीं अगर काम के प्रेशर जैसी वजहों से आपको ये लक्षण दिखें तो ये समस्या का कारण बन सकते हैं।  
विज्ञापन


इस वजह से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है और सिर दर्द, गला बैठना, पेट संबंधी परेशानी और नींद ना आने जैसी बीमारियां हमें अपना शिकार बना लेती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ये बात सच है कि आप पूरी तरह से स्ट्रेस फ्री जिंदगी नहीं जी सकते लेकिन इसके प्रभाव को आप जरूर कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ एक्सरसाइज, योगा आदि करने चाहिए। साथ ही हेल्दी भोजन करना चाहिए और ऐसा कुछ खाना चाहिए जिससे आपका मूड फ्रेश हो। ऐसा करने से आप तनाव मुक्त जिंदगी जी पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed