फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Stress Management ›   Namibia trip with Namib tribal people

कुछ दिन नामीबिया के लिए भी निकालिए!

Mon, 06 Nov 2017 10:47 AM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Nov 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
Namibia trip with Namib tribal people
कभी नामीबिया जाएं, तो वहां ‘नामीब जनजाति’ के लोगों के साथ एक शाम जरूर बिताएं। उनकी तरह जीवन जीने का अलग ही अनुभव होगा। बुशमैन गाइडों का सत्कार मिलेगा।
विज्ञापन


कितना जरूरी होता है अपनी संस्कृति को ही अपनी पहचान बना लेना। कई लोग अपने पूर्वजों को भूल आगे बढ़ जाते हैं। अपनी संस्कृति को छोड़ पाश्चात्य जीवन जीते हैं। लेकिन वे लोग आज भी अपनी संस्कृति को संजोए हुए हैं। देश आगे बढ़ गया, लेकिन उनका अपनी मिट्टी से जुड़ाव अभी भी है।
विज्ञापन


बात हो रही है दक्षिणी अफ्रीका के एक देश 'नामीबिया' की। यहां की 'नामीब जनजाति' रेगिस्तान में अपना पूरा जीवन बिताती है और इन्हें 'बुशमेन' भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटोशा नेशनल पार्क से घिरा नामीबिया, प्राकृतिक सौंदर्य से भरा एक क्षेत्र है। इस जाति के लोग बिल्कुल वैसा जीवन नहीं जीते जैसा हम जीते हैं, लेकिन फिर भी खुश रहते हैं। ये लोग पीढ़ियों से प्रकृति के साथ सहज  हैं। 

Namibia trip with Namib tribal people
यहां के लोगों का कला के प्रति भी विशेष रुझान होता है। उनके द्वारा बनाई गईं पैंटिग्स का  अच्छा खासा संकलन आपको देखने को मिल सकता है। ये लोग अपने बच्चों को हर शिकार में साथ रखते हैं, ताकि बच्चों में डर खत्म हो सके। यहां के लोग आज भी पत्थरों से उपकरण और हथियार बनाते हैं।

यहां आने वाले आगंतुकों का भी नामीब जनजाति बड़ा सत्कार करती है। रहने और खाने की पूरी व्यवस्था आगंतुकों के लिए की जाती है। आगंतुक कैनवास में रहते हैं और अपने बुशमैन गाइडों के साथ समय बिताते हैं।

साथ ही नामीब लोग उन्हें उनके रहन-सहन के बारे में बताते और सिखाते हैं। उन्हें छोटे-मोटे शिकार करना भी सिखाया जाता है। यहां तक कि अपने पारंपरिक गीतों से कैंप फायर के दौरान लोगों का मनोरंजन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed