{"_id":"58b522a04f1c1bbd56832792","slug":"mothers-sleep-is-affected-by-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की वजह से पिता नहीं मां की नींद को लगता है ग्रहण","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
बच्चे की वजह से पिता नहीं मां की नींद को लगता है ग्रहण
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे पैदा होते ही माता-पिता की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। ये समय उनके लिए खुशी का तो होता ही है लेकिन इस नई जिम्मेदारी की वजह से वे काफी घबराए हुए भी रहते हैं। विशेषकर मां के लिए यह समय अधिक चुनौतीपूर्ण होता है। अध्ययन में सामने आया कि बच्चों की वजह से पिता की तुलना में मां की नींद ज्यादा खराब होती है। यह दावा अमेरिका की जॉर्जिया सदर्न यूनिवर्सिटी में किया गया।
विज्ञापन
शोध के अनुसार, बच्चों की वजह से माताओं को महीने में करीब 14 दिन नींद ना पूरी होने की शिकायत रहती है। बच्चों की देखभाल से वे पूरी तरह से थक जाती हैं। पिता की तुलना में मां की थकान ना मिटने की संभावना 50 फीसदी अधिक रहती है। शोधकर्ताओं ने बताया कि पितृत्व से पुरुषों की नींद पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। शोधकर्ता डॉक्टर केली सलविन का कहना है कि बच्चों की देखभाल के कारण महिलाओं की नींद तो पूरी नहीं ही होती, साथ ही उनमें लगातार थकान की शिकायत भी रहती है।
विज्ञापन