फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Stress Management ›   Amazing tips to have stress free life

बेवजह तनाव लेने की आदत डाल सकती है आपको खतरे में, जानिए उपाय

Mon, 22 Oct 2018 09:55 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
Amazing tips to have stress free life
जो अच्छा लगता है, वह करें। खुलकर हंसे, बेझिझक अपनी बात रखें। बेवजह तनाव लेने से कई बार हम ऐसे मुकाम पर पहुंच जाते हैं, जो जिंदगी के लिए खतरनाक होता है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के डेटा के मुताबिक, पिछले 10 वर्षों में देशभर में आत्महत्या के मामले 17.3 प्रतिशत तक बढ़े हैं, जो बेहद खतरनाक है। मनोचिकत्सकों ने अनुसार, आपको जो अच्छा लगता है, वह करें। खुलकर हंसे, खुलकर अपनी बात रखें।
विज्ञापन


 बेवजह तनाव लेने और उसे किसी से साझा नहीं करने पर हम कई बार ऐसे मुकाम पर पहुंच जाते हैं, जो जिंदगी के लिए खतरनाक होता है। मनोचिकत्सक डॉ. अजय निहलानी ने बताया कि कुछ लोग क्षणिक और कुछ लोग मानसिक तनाव की वजह से आत्महत्या करते हैं। जो लोग मानसिक तनाव से ग्रस्त हैं, उनको चिकित्सीय सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन


जो लोग तुरंत गुस्से में आकर आत्महत्या जैसे कदम उठाते हैं, उनको लोगों से मिलकर अपना सुख-दुख बांटना चाहिए। अपनी समस्याओं को सोचने के बजाए, उन्हें लिखने की कोशिश करें। आभासी दोस्तों की बजाय असल दोस्त बनाएं। अपने लक्ष्य बनाते वक्त अपनी क्षमताओं को आंकें। परिवार को बराबर अहमियत दें। छोटी से छोटी बात भी उनसे छिपाने की कोशिश न करें। परेशानियां क्षणिक होती हैं, उन्हें चुनौती की तरह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे रहें तनावमुक्त

-सही जीवनशैली का चुनाव करें। 
-हेल्दी खानपान, शारीरिक व्यायाम को रोजमर्रा का हिस्सा बनाएं। 
- जिंदगी के प्रति संतुलित नजरिया रखें। अच्छा और बुरा दोनों ही जिंदगी के पहलू हैं। 
- गलतियों से सीखें। नकारात्मक सोच का जरिया न बनाएं। 
-अपने भीतर के बच्चे को हमेशा जिंदा रखें। 
-खुलकर हंसे, खुलकर मुस्कुराएं और अपनी बातों को शेयर करें। 
- क्षमता के हिसाब से करियर और रिश्तों का चुनाव करें। 
-समस्याओं को सोचने के बजाए, उन्हें दूर करने की कोशिश करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed