फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Research- Know how to take a resolution in the new year

शोध: जानिए नए साल में कैसे-कैसे संकल्प लेते हैं हम, क्या होते हैं नतीजे!

Tue, 02 Jan 2018 10:34 AM IST
नंद राम
नंद राम Updated Tue, 02 Jan 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
Research- Know how to take a resolution in the new year

विशेषज्ञों के अनुसार, आधे-अधूरे मन से सिर्फ रस्म अदायगी के लिए लिए गए रेजोल्यूशंस कभी पूरे नहीं होते। वेबसाइट स्टैटिस्टिकल ब्रेन डॉट कॉम द्वारा करवाए गए एक शोध में अमेरिका में हर वर्ष 41 फीसदी लोग नए वर्ष पर संकल्प लेते हैं, जबकि 42 फीसदी लोगों ने कभी भी नए वर्ष पर कोई भी संकल्प नहीं लिया। 

विज्ञापन


सिर्फ 9.2 फीसदी लोग अपने संकल्प को पूरा करने में सफल होते हैं और प्रत्येक वर्ष 42.4 फीसदी लोग इसे पूरा करने में असफल रहते हैं। सर्वे में यह भी पता चला कि इस वर्ष (2017) सबसे ज्यादा 21.4 फीसदी वजन कम करने/स्वास्थ्यवर्धक भोजन करने का संकल्प लोगों ने लिया। 
विज्ञापन


उसके बाद 12.3 फीसदी जीवन में सुधार, 8.5 फीसदी बेहतर वित्तीय निर्णय लेना, 7.1 फीसदी धूम्रपान छोड़ने, 6.2 फीसदी परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करने, 5.5 प्रतिशत एक्सरसाइज करने, 5.2 फीसदी दूसरों के लिए अच्छा काम करने, 4.3 फीसदी अपनी जिंदगी से प्यार करने और 4.1 फीसदी नई नौकरी तलाशने का संकल्प लोगों ने लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2012 में रैंडस्टैड वर्क मॉनीटर द्वारा किए गए एक सर्वे के अनुसार, भारत में 10 में से 8 कामकाजी लोगों ने नए वर्ष पर संकल्प लिए थे। इनमें से 83 फीसदी लोगों का कहना था कि उनका संकल्प मुख्य रूप से करियर से जुड़ा हुआ था। वहीं, संकल्प लेने में भारतीयों का विश्व स्तर पर भी प्रतिशत सबसे ज्यादा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed