फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   When to pay my rent i get intimate with people

जब मकान मालिकों ने किराये के तौर पर सेक्स मांगा...

Tue, 19 Feb 2019 05:46 PM IST
मंजू ममगाईं बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: मंजू ममगाईं Updated Tue, 19 Feb 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
When to pay my rent i get intimate with people

'खाना बनाने, सफाई करने और हफ़्ते में एक या दो बार सेक्स के बदले छत की पेशकश।' 'हां, मुझे इन सब चीजों के बदले सेक्स की मांग की जा रही थी।' लंदन में वो एक शुक्रवार की शाम थी।25 साल का एक शख़्स मेरे सामने बैठा था।उसने अपना बेडरूम शेयर करने की पेशकश की और वो भी बिना किसी किराये के... लेकिन एक शर्त थी? मुझे इस आसरे के लिए उसके साथ नियमित रूप से सेक्स करना था।लंदन में 'रेंट फॉर सेक्स' का रैकेट चल रहा था जिसमें कुछ मकान मालिक किरायदारों से 'मुफ़्त' आवास के बदले सेक्स की डिमांड कर रहे थे।बीबीसी थ्री की डॉक्यूमेंट्री के लिए मुझे ये पड़ताल करनी थी कि ये रैकेट किस पैमाने पर चल रहा है और इस सिलसिले में मैं एक अंडरकवर ऑपरेशन पर गई।

विज्ञापन


जिस शख़्स से मैं रूबरू थी, उसके लिए मैं 24 साल की नर्सिंग स्टूडेंट थी जिसके पास रहने के लिए कोई छत नहीं थी।वो लंदन के जिस घर में रहता था, वहां और लोग भी उसके साथ रहते थे।लेकिन फिर भी उसने कहा कि बाकी लोगों से कोई दिक्कत नहीं होगी, बस हमें ये कहना होगा कि मैं उसकी गर्लफ्रेड हूं।जब मैंने हिचकिचाहट दिखाई तो उसने मुझे कन्विंस करने की कोशिश की।उस शख़्स ने कहा, "ऑनलाइन रूम ऑफर करने वाले अधेड़ लोगों से मैं बेहतर विकल्प हूं।" उसने कहा, "बहुत मजा आएगास मेरा यकीन करो..."

विज्ञापन

When to pay my rent i get intimate with people

'रेंट फॉर सेक्स'

इस शहर में वो कोई अकेला शख़्स नहीं था जो 'रेंट फॉर सेक्स' का ऑफर कर रहा था।मैंने एक लोकप्रिय क्लासिफाइड विज्ञापनों वाली वेबसाइट भी खंगाली।दर्जनों ऐसे विज्ञापन झट से सामने आ गए जो 'एडल्ट ऐरेंजमेंट्स' के बदले कमरे की पेशकश कर रहे थे।ऐसे विज्ञापनों का दायरा पूरे ब्रिटेन में फैला था, ब्राइटन से एडिनबरा तक, बड़े शहरों से लेकर छोटे शहर तक...मैंने इन विज्ञापनों के प्रति दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी।कुछ ही मिनट बीते थे कि एक जवाब आया जिसमें साफ तौर पर सेक्स के लिए इशारा था।एक लैंडलॉर्ड ने फौरन मेरी बॉडी और मेरी ब्रॉ का साइज पूछा।एक दूसरे शख़्स ने कहा कि जब तक आप इस 'एडल्ट ऐरेजमेंट' के लिए खुशी से तैयार नहीं हो जातीं, हम व्हॉट्सऐप पर बात जारी रह सकते हैं।

मैंने ऐसे कई मकानमालिकों से मिलने का समय लिया और मैं चौंक गई, जिन लोगों से मिल रही थी, उनमें हर उम्र के और अलग-अलग बैकग्राउंड्स के लोग थे।एक व्यक्ति केवल 24 साल का था, दूसरा मुझे अपनी बेटी का कमरा देने की पेशकश कर रहा था, उसकी बेटी यूनिवर्सिटी में पढ़ रही थी।तीसरे ने कहा कि मैं उस केबिन में रह सकती हूं जो उसके बंगले के पीछे वाले गार्डेन में है।शर्त यही थी कि बदले में मुझे उनके साथ सेक्स करना पड़ता।मैं जिन लैंडलॉर्ड्स से मिली, उनमें ज़्यादातर अकेले रहने वाले लोग थे।लेकिन लंदन में एक शख़्स ने कहा कि उसके घर में और लोग भी रहते हैं और मुझे खुद को उसकी गर्लफ्रड बताना होगा।

When to pay my rent i get intimate with people

बिजनेस ट्रांजैक्शन

स्कॉटलैंड में मैं जिस लड़के से मिली थी, उसकी उम्र कोई 24 साल थी।वह हर दूसरे दिन सेक्स या ऐसा ही कुछ करना चाहता था। लेकिन सेक्स में इमोशन वाली बात से वो इत्तेफाक नहीं रखता था।उसने कहा, "मैं इसे बिजनेस ट्रांजैक्शन के तौर पर देख रहा हूं।"मैं इन लोगों के सामने खुद को एक लाचार लड़की के तौर पर पेश कर रही थी जिसके पास पैसे नहीं थे और रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं था।मैं हैरत में थी कि ये मकानमालिक किस बेशर्मी से मुझे रहने के लिए जगह देने के एवज में अपने साथ सोने के लिए कह रहे थे।उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं थी कि जिस चीज के लिए वो मुझसे कह रहे हैं, उसका मुझ पर क्या असर पड़ेगा।

हकीकत तो ये थे कि ज़्यादातर लैंडलॉर्ड्स में इस बात का भी एहसास नहीं दिख रहा था कि वे कुछ गलत कर रहे हैं।उन्हें ये बात समझ में नहीं आ रही थी कि 'रेंट फॉर सेक्स' वाले विज्ञापन अवैध हो सकते हैं।किसी घर में कमरा देने के एवज में सेक्स की मांग वेश्यावृत्ति के लिए प्रोत्साहित करना करार दिया जा सकता है।इंग्लैंड और वेल्स में इसके लिए सात साल की सजा का प्रावधान है।जब मैंने इन मकानमालिकों से मुलाकात के बाद उन्हें बीबीसी थ्री की इस पड़ताल के बारे में लिखा और उनसे उनका पक्ष जानना चाहा तो केवल दो ही लोगों ने जवाब दिया।एक ने जवाब दिया कि वो रजामंदी से सेक्स के लिए सहमति चाह रहा था और उसने कोई गलत काम नहीं किया है।

विज्ञापन

When to pay my rent i get intimate with people

एक ही बिस्तर पर सोना

दूसरे शख़्स ने कहा कि वो केवल काउच-सर्फिंग (घर में साथ रहने) के लिए कह रहे थे जिसमें वो मुझे अपने सोफे पर मुफ़्त में रहने के लिए इजाजत देने वाला था।लेकिन सच यही है कि जो लोग इन विज्ञापनों के जाल में फंस रहे हैं, उनकी स्थिति खराब है, उनके पास रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं है।मैं एक ऐसी लड़की से मिली जिसने 'रेंट फॉर सेक्स' का सहारा लिया था। तब वो 20 बरस की थी।

जब तक वो उस घर में गई नहीं थी तब तक उसे एहसास नहीं था कि उसने कैसा सौदा किया है जिसमें उसे लैंडलॉर्ड के साथ एक ही बिस्तर पर सोना था।उसने लैंडलॉर्ड से कहा भी कि वो उसके साथ नहीं सोना चाहती लेकिन इसके बावजूद वो उसे छूने की लगातार कोशिश करता रहा।उस लड़की ने मुझे बताया, "लैंडलॉर्ड ने मेरे साथ जबरदस्ती नहीं की, इसलिए मैं उसकी एहसानमंद हूं।"उस लैंडलॉर्ड से मिलने से पहले तक वो बेघर थी, दोबारा बेघर होने के डर की वजह से वो लंबे समय तक उस मकानमालिक के साथ रही।जब मैंने उसके लैंडलॉर्ड से इसके बारे में पूछा तो उसने कहा, "मेरा मानना है कि अगर वो मेरे साथ रह रही थी तो इसका मतलब ये था कि वो नाखुश नहीं थी।"लैंडलॉर्ड ने ये भी दावा कि उसने कभी भी उस लड़की से सेक्स नहीं किया और न ही इसकी फरमाइश की।

When to pay my rent i get intimate with people

'एडल्ट ऐरेजमेंट्स'

मेरा सामना एक ऐसे अधेड़ लैंडलॉर्ड से भी हुआ जो 'रेंट फॉर सेक्स' का ऑफर कर रहा था। वो न्यूकैसल के एक फ़्लैट में अकेले रहता था।जिस कैफे में हम मिल रहे थे, वहां से वो भड़कते हुए बाहर निकल गया लेकिन आखिरकार वो बात करने के लिए तैयार हो गया।उसका कहना था कि वो केवल 'साथी तलाश रहा था' और 'ये केवल सेक्स के लिए नहीं' था। उसने मुझसे कहा, "मुझे नहीं मालूम था कि मैं कोई गलत काम कर रहा था।"एक औरत जो उसके साथ रह रही है, वो एहसान चुकाने के एवज में और बेघर होने के डर से उसके साथ सेक्स कर सकती है, भले ही इसमें उसकी मर्जी शामिल न हो।

मैंने ये बात उसे समझाने की कोशिश की। मेरी बात पर उसने कहा, "मैं समझता हूं कि इस सहमति का ये एक स्याह पहलू हो सकता है।"लेकिन इसके बावजूद वो शख़्स इस बात का ईमानदारी से जवाब नहीं दे सका कि क्या वो भविष्य में ऐसे 'एडल्ट ऐरेजमेंट्स' तलाशेगा या नहीं।मैं इस डॉक्यूमेंट्री के सिलसिले में जितने लैंडलॉर्ड्स से मिली, उनमें ज़्यादातर ये बात समझ नहीं पा रहे थे कि वे जो कर रहे हैं, उसमें क्या गलत है।गरीबी के खिलाफ काम करने वाले और किरायेदारों के संगठन के 'एकॉर्न' की एलेन मोरान इसे कुछ यूं समझाती हैं, "हमारे समाज में कुछ लोग ये मानते हैं कि पसंद की चीज हासिल करने के लिए कमजोरों पर ताकत का इस्तेमाल जायज है और इस पर कोई सवाल नहीं पूछा जा सकता है।"

When to pay my rent i get intimate with people

ये क्राइम है...

एलेन मोरान का कहना है, "उन्हें ये ताकत हासिल है और कानून लागू करने वाली एजेंसियां भी इसे नजरअंदाज कर देती हैं।कई बार कुछ लोग समाज में इस कदर अलग-थलग पड़ जाते हैं कि वे जिस्मानी नजदीकियां हासिल करने के जायज तरीकों को समझे बिना इसके लिए तरस जाते हैं। कभी-कभी दोनों बातें एक साथ हो जाती हैं।"एलेन का संगठन अब इस बात के लिए अभियान चला रहा है कि ब्रिटेन में 'रेंट फॉर सेक्स' को गैरकानूनी करार दिया जाए।

उनकी मांग है कि इसे गुलामी प्रथा पर पाबंदी लगाने वाले कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए ताकि मकानमालिकों पर कार्रवाई की जा सके।वो कहती हैं, "सरकार को ये सार्वजनिक तौर पर कहना चाहिए कि 'रेंट फॉर सेक्स' एक क्राइम है और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। हमें इस समस्या से निपटने के लिए जमीनी बदलाव करने होंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed