फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   What is Boyfriend Sickness Signs Symptoms And Cause in A Relationship

Relationship Tips: क्या होता है Boyfriend Sickness? जानिए कहीं आप इसके शिकार तो नहीं

Thu, 20 Jun 2024 11:01 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 20 Jun 2024 11:01 AM IST
सार

बाॅयफ्रेंड सिकनेस टर्म टिकटाॅक इंफ्लूएंसर के जरिए चलन में आया, जिन्होंने इसे नए रिश्ते में जुनूनी बर्ताव के रूप में समझाया। यह एक सामान्य चरण है, जहां लोग अपने नए साथी को अधिक प्राथमिकता देते हैं।

विज्ञापन
What is Boyfriend Sickness Signs Symptoms And Cause in A Relationship
Relationship - फोटो : istock

विस्तार

आपने अपने किसी ऐसे दोस्त के बारे में सुना है, जिसने हाल ही में किसी को डेट करना शुरू किया हो और वह अपने नए प्यार को लेकर बहुत जुनूनी हो, जैसे उनकी पूरी जिंदगी केवल अपने पार्टनर के इर्द-गिर्द ही घूमती है। वह अपने नए पार्टनर में इतना मग्न हो जाएं कि आपके या अन्य दोस्तों के साथ बनाई योजनाएं कैंसिल करने लगें? या आप खुद कभी ऐसी स्थिति में आए हों?

विज्ञापन


क्या होता है बाॅयफ्रेंड सिकनेस

इस तरह का बर्ताव नया-नया डेटिंग शुरू करने वाले लोगों में सामान्य है और इस चरण को बाॅयफ्रेंड सिकनेस कहते हैं। बाॅयफ्रेंड सिकनेस टर्म टिकटाॅक इंफ्लूएंसर के जरिए चलन में आया, जिन्होंने इसे नए रिश्ते में जुनूनी बर्ताव के रूप में समझाया। यह एक सामान्य चरण है, जहां लोग अपने नए साथी को अधिक प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन


किसी को भी हो सकती है ये समस्या

भले ही इसे बाॅयफ्रेंड सिकनेस कहते हैं लेकिन लड़का या लड़की किसी का भी बर्ताव ऐसा हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कपल्स के लिए सामान्य व्यवहार है और नए कपल के बीच बाॅन्ड व लगाव गहरा करने के लिए जरूरी होता है। साथ ही अधिकतर मामलों में यह दौर अस्थाई होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्ते के लिए जरूरी ये दौर

कोलंबिया यूनिवर्सिटी के साइकेट्री विभाग के प्रोफेसर आमिर के मुताबिक, नए रोमांटिक रिलेशनशिप में आए लोगों का दिमाग अपने साथी से बाॅन्ड बनाने के लिए ओवरटाइम काम करता है। किसी अजनबी को महत्वपूर्ण बनाने के लिए बहुत सारी मशक्कत की जरूरत होती है।


जब एक यानी कपल बहुत अधिक समय साथ बिताता है, तो उनके बीच का बाॅन्ड मजबूत होता है और इसमें कुछ हफ्तों से कुछ महीनों का वक्त लग सकता है। एक बार जब कपल मजबूती से एक दूसरे से जुड़ जाते हैं तो वह अन्य रिश्तों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं या आसान शब्दों में कहें तो वह एक दूसरे के दोस्तों के साथ घुलना-मिलना शुरू कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed