{"_id":"5c3db9fdbdec22733f67f3b0","slug":"the-5-awesome-apps-to-help-you-be-the-best-mom-for-your-kid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"5 ऐसे एप्स जो बना देंगे आपको सुपर मॉम","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
5 ऐसे एप्स जो बना देंगे आपको सुपर मॉम
Tue, 15 Jan 2019 05:20 PM IST
मंजू ममगाईं
नंद राम प्रजापति
नंद राम प्रजापति
Published by: मंजू ममगाईं
Updated Tue, 15 Jan 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे बच्चे को संभालना, उसका ध्यान रखना, समय पर दूध पिलाना हर मां के लिए काफी थका देने वाला होता है। लेकिन कुछ एप्स की मदद से आप इन कार्यों को आसान बना सकती हैं।
मां बनना एक ऐसा अहसास है, जिसे जीना हर महिला के लिए किसी सपने की तरह होता है। अपने बच्चे के लिए एक मां कई प्रकार के संघर्ष करती है और बच्चे के जन्म के शुरुआती दिनों में यह संघर्ष और अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि इस समय बच्चे के साथ मां को खुद की भी देखभाल करनी होती है। लेकिन कुछ एप्स और गैजेट्स की मदद से आपकी यह परेशानी काफी हद तक दूर हो सकती है।

milk maid
मिल्क मेड
आप जब भी अपने बच्चे को दूध पिलाती हैं, तो यह एप उसकी गिनती करता है कि एक हफ्ते या एक दिन में शिशु ने कितनी मात्रा में दूध पिया। इसके अलावा, इससे यह भी पता लगता है कि बोतल में दूध कब भरा गया था, ताकि अगर दूध खराब हो गया है, तो इसका पता चल सके। इसे आईओएस डिवाइस पर डाउनलोड किया जा सकता है। इसकी कीमत लगभग 249 रुपये है।

cloud baby
क्लाउड बेबी मॉनिटरिंग
किसी भी एप्पल डिवाइस के लिए आपको बेबी मॉनीटर एप मिल जाएगा। इस एप के जरिए आपको लाइव साउंड, वीडियो फुटेज और अलर्ट मैसेज मिलते हैं।अगर आपका बच्चा रो रहा है या कमरे में अकेला है, तो इस एप के जरिए आप उस पर नजर रख सकती हैं। इसके लिए आपको एक डिवाइस को अपने शिशु के पास छोड़ना होगा और दूसरी डिवाइस को अपने पास रखना होगा। इस एप का दोनों डिवाइस पर होना अनिवार्य है।

Phone Soap 2.0
फोन सॉप 2.0
आजकल हर बच्चे के हाथ में स्मार्टफोन रहता है। चाहे वह फोन हो या टैबलेट। इस प्रकार के हाथ में पकड़ने वाले डिवाइस में किसी न किसी प्रकार से रोगाणु आ ही जाते हैं। लेकिन एक डिवाइस के जरिए आप अपने फोन को साफ और रोगाणुओं से मुक्त कर सकती हैं। फोन सॉप 2.0 यूवी फोन सैनिटाइजर के साथ आता है, जो फोन को साफ करता है। इसकी मदद से न सिर्फ आपका फोन साफ रहेगा, बल्कि आप और आपका बच्चा भी सुरक्षित रहेगा।

stress management
इकोटॉन्स साउंड प्लस स्लीप मशीन
अडैप्टिव साउंड टीएम टेक्नोलॉजी किसी भी ध्वनि को सुनने के बाद तत्काल प्रभाव से प्रतिक्रिया देती है और शिशु को नींद के दौरान आने वाली बाधाओं को दूर करती है, जिससे शिशु की नींद नहीं टूटती। इससे बिल्कुल प्राकृतिक और वास्तविक ध्वनि संबंधी पर्यावरण का अनुभव होता है, जिससे शिशु को अच्छा महसूस होता है और जल्दी नींद आ जाती है। इस तरह आप शिशु की नींद के दौरान खुद भी आराम कर सकती हैं।

mom maps
मॉम मैप्स
अगर आप अपने बच्चे के साथ शहर से कहीं बाहर जा रही हैं, तो यह एप शहर में बच्चों के लिए बेहतर जगह ढूंढने में मदद करेगा। इसकी मदद से आप पार्क, बच्चों के सामान के लिए स्टोर, रेस्त्रां, म्यूजियम और अन्य जगहों का पता लगा सकती हैं। साथ ही अगर उस शहर में आपको कोई ऐसा स्थान दिखता है, जो बच्चों के लिए बेहतर है, तो आप उसे दूसरों के लिए चिह्नित कर सकती हैं।