फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   second prime minister lal bahadur shastri death anniversary

लाल बहादुर शास्त्री की कही ये 5 बातें लाइफ से दूर कर देंगी सारी टेंशन

Fri, 11 Jan 2019 10:35 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Fri, 11 Jan 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
second prime minister lal bahadur shastri death anniversary
देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी सादगी और कुशल व्यवहार के लिए याद किया जाता है - फोटो : social media

देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी सादगी और कुशल व्यवहार के लिए याद किया जाता है। लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था।शास्त्री जी का जीवन शुरुआती दिनों से ही संघर्षों से भरा रहा, लेकिन अपने सभी संघर्षों को पार करते हुए शास्त्री जी अपने बुलंद इरादों से जीवन में आगे बढ़ते गए। बता दें कि शास्त्री की मौत 11 जनवरी 1966 को हुई थी।आइए आज इस मौके पर आपको बताते हैं, लाल बहादुर के कहे वो खूबसूरत विचार जो आपके जीवन में एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

विज्ञापन

second prime minister lal bahadur shastri death anniversary
बहादुर शास्त्री - फोटो : social media

"जब स्वतंत्रता और अखंडता खतरे में हो, तो पूरी शक्ति से उस चुनौती का मुकाबला करना ही एकमात्र कर्त्तव्य होता है, हमें एक साथ मिलकर किसी भी प्रकार के अपेक्षित बलिदान के लिए दृढ़तापूर्वक तत्पर रहना है।" लाल बहादुर शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन

second prime minister lal bahadur shastri death anniversary
लाल बहादुर शास्त्री - फोटो : social media

"यदि लगातार झगड़े होते रहेंगे तथा शत्रुता होती रहेगी तो हमारी जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। परस्पर लड़ने की बजाय हमें गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना चाहिए। दोनों देशों की आम जनता की समस्याएं, आशाएं और आकांक्षाएं एक समान हैं। उन्हें लड़ाई-झगड़ा और गोला-बारूद नहीं, बल्कि रोटी, कपड़ा और मकान की आवश्यकता है।" - लाल बहादुर शास्त्री

विज्ञापन

second prime minister lal bahadur shastri death anniversary
लाल बहादुर शास्त्री - फोटो : social media

"हम सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि समस्त विश्व के लिए शांति और शांतिपूर्ण विकास में विश्वास रखते हैं।" - लाल बहादुर शास्त्री



 

second prime minister lal bahadur shastri death anniversary
लाल बहादुर शास्त्री - फोटो : social media

"हम भले ही अपने देश की आजादी चाहते है, लेकिन उसके लिए ना ही हम किसी का शोषण करेंगे और ना ही दूसरे देशों को निचा दिखाएँगे…मैं अपने देश की स्वतंत्रता कुछ इस प्रकार चाहता हूं कि दूसरे देश उससे कुछ सिख सके, और मेरे देश के संसाधनों को मानवता के लाभ के लिए प्रयोग में ले सकें।" - लाल बहादुर शास्त्री

second prime minister lal bahadur shastri death anniversary
लाल बहादुर शास्त्री - फोटो : social media

"यदि मैं एक तानाशाह होता तो धर्म और राष्ट्र अलग-अलग होते। मैं धर्म के लिए जान तक दे दूंगा, लेकिन यह मेरा निजी मामला है राज्य का इससे कुछ लेना देना नहीं है। राष्ट्र धर्म-निरपेक्ष, कल्याण, स्वास्थ्य, संचार, विदेशी संबंधो, मुद्रा, इत्यादि का ध्यान रखेगा लेकिन मेरे या आपके धर्म का नहीं, वो सबका निजी मामला है।" - लाल बहादुर शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed