{"_id":"7f69a2e0-d836-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sealed-with-a-kiss-burberry-s-latest-innovation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, पार्टनर को 'किस' करने का इंटरनेट कनेक्शन","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
जानिए, पार्टनर को 'किस' करने का इंटरनेट कनेक्शन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 24 Sep 2013 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खत का मजमून भांप लेते है लिफाफा देख कर...। जी हां, लव लेटर यानी प्रेम पत्र लिखने का वो जमाना याद तो है ना आपको।
विज्ञापन
उस रंग-बिरंगे लिफाफे में जब गुलाबी लिफाफा दिखता था तो सहज ही हम उस पत्र के महत्व को समझ जाते थे कि ये किसी चाहने वाले का पत्र है।
यही सोचकर दिल खिल उठता था कि इस लिफाफे को मेरे चाहने वाले ने अपने चुंबन से बंद किया है।
हालांकि अब न तो वो दिन रहे ना लोगों के पास समय। तकनीक ने वो सब कुछ हमसे छीन लिया है। मगर इन सबके बीच तकनीक ही हमें कुछ वापस भी कर रही है।
दरअसल, अब आप ईमेल के माध्यम से अपने चाहने वाले को अपना रियल किस भेज सकते है। ब्रिटीश हैरीटेज ब्रांड ने गूगल के साथ मिलकर 'innovative kiss recognition’ चुंबन की तकनीक दी है।
चुंबन कैसे भेजे-
Kisses.Burberry.com में लॉग इन करें। लॉगइन करने के बाद आप अपने चाहने वाले को प्यारा सा चुंबन भेजे।
आप सुविधानुसार लैपटाप के कैमरे से अपने होठों की फोटो खीचकर चुंबन भेज सकते है। इसके अलावा अपने टच स्क्रीन मोबाइल को चूमकर भी चुंबन भेज सकते है।
विज्ञापन
Kisses.Burberry.com से आप अपने होंठों का रंग भी चुन सकते हैं। जैसे गुलाबी, बैंगनी और लाल रंग इसी तरह के रंगों में आप अपना चुंबन अपने पार्टनर को भेज सकते हैं। साथ ही आप इसके साथ लव मैसेज भी जोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि आप एनिमेशन के जरिए अपने किस को दूसरी जगह जाते हुए भी देख सकते हैं।
गूगल अर्थ और स्ट्रीट व्यू टेक्नोलॉजी की मदद से आपका चुंबन आपके पार्टनर तक पहुंचेगा।
'किस' कैसे भेजे इसके स्टैप देखने के लिए देखें वीडियो