फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Personality Development Tips 7 habits To Impress People by enhancing Your Personality disprj

Personality Development: ये 7 बातें आपके व्यक्तित्व को बना देंगी प्रभावी

Thu, 05 Dec 2024 09:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 05 Dec 2024 09:22 AM IST
सार

इन आदतों को अपनाकर आप अपने व्यक्तित्व में निखार ला सकते हैं और दूसरों के सामने खुद को प्रभावी बना सकते हैं।
 

विज्ञापन
Personality Development Tips 7 habits To Impress People by enhancing Your Personality disprj
व्यक्तित्व में निखार लाने के तरीके - फोटो : Freepik

विस्तार

Personality Development Tips : किसी भी व्यक्ति को अच्छा या बुरा उसका व्यवहार और व्यक्तित्व ही बनाता है। आप लोगों से किस तरह का व्यवहार करते हैं, ये आपके व्यक्तित्व पर निर्भर करता है और आपका व्यवहार व व्यक्तित्व ही दूसरों के मन में आपकी अच्छी या बुरी छवि का जरिया बनता है। आपके गलत व्यवहार का असर ये होता है कि लोग आपके व्यक्तित्व को पसंद नहीं करते हैं। अच्छा व्यवहार आसपास के लोगों को इम्प्रेस कर सकता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि लोग आपके व्यक्तित्व की तारीफ करें और आप एक अच्छे व प्रभावी व्यक्तित्व के इंसान बनें तो कुछ आदतों को अपने व्यवहार में शामिल करें।

विज्ञापन


इन आदतों को अपनाकर आप अपने व्यक्तित्व में निखार ला सकते हैं और दूसरों के सामने खुद को प्रभावी बना सकते हैं।
 

व्यक्तित्व निखारने वाली आदतें 

  • माफी मांगे और शुक्रिया करें


कभी अगर आपके कोई गलती हो जाए तो उस गलती के लिए माफी मांगने में संकोच न करें। गलती पर माफी मांगने से आप छोटे नहीं हो जाएंगे। अपनी गलती स्वीकार करना अच्छे व्यक्तित्व के लोगों की आदत होती है। वहीं अगर कोई अच्छा काम करता है या आपकी मदद करें तो उसे शुक्रिया बोलने में भी झिझक महसूस न करें। किसी की तारीफ करना या उनकी मदद के लिए उनका आभार देना दूसरों की नजरों में आपके अच्छे व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता है।

विज्ञापन
  • बहुत अधिक आलोचना न करें


किसी दूसरे की गलती पर उसकी आलोचना करते वक्त सहनशीलता का ध्यान रखें। किसी भी व्यक्ति की जरूरत से अधिक आलोचना करना गलत बात है। आपके द्वारा कहे गए शब्द सामने वाले व्यक्ति को बुरे लग सकते हैं या उनको हतोत्साहित कर सकते हैं। ऐसे में ध्यान रखें कि किसी की उतनी ही आलोचना करें, जितना जरूरी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • गलतियां नजरअंदाज करें


दूसरों की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करने की आदत भी सीखें। किसी की छोटी सी गलती पर भी आपका रिएक्शन अच्छे व्यक्तित्व की निशानी नहीं होती है। अपने व्यक्तित्व को प्रभावी बनाने के लिए लोगों को और उनकी गलतियों को माफ करना सीखें। जरूरत पड़ने पर इसे नजरअंदाज भी करें।

  • अच्छा बनें


किसी की मदद करने में संकोच न करें। दूसरों के लिए अच्छा बनने का प्रयास करें। दूसरों की मदद करके संतोष की भावना को महसूस करना सीखें। ऐसा करने से खुशी मिलती है और तनाव कम होता है।

  • दूसरों को सुनें


हमेशा अपनी बात रखने के साथ ही दूसरों को ध्यान से सुनना भी सीखें। उनकी की राय को स्वीकार करें और दूसरों की नजर से भी दुनिया को देखें व समझें। इससे आप एक अच्छे और प्रभावशाली व्यक्तित्व का निर्माण कर पाएंगे।

  • गलतियों से सीखें


अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए खुद की गलती को स्वीकार करने और माफी मांगने के साथ ही गलतियों से सीखने की आदत भी डालें। अगर आप अपनी गलतियों को स्वीकार कर लेंगे तो गलतियों को दोहराने से बच पाएंगे। गलतियों से सबक लें।

  • प्यार की भावना


व्यक्तित्व को निखारने के लिए लोगों को प्रति प्रेम भाव और स्नेह की भावना भी आपके अंदर होनी चाहिए। बिना वजह किसी से नफरत न करें। जीवन में जिस व्यक्ति से मिले, स्नेह के भाव के साथ मिलें। पूर्वाग्रहों के आधार पर उनके बारे में कोई राय न बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed