फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   mumma kehati hain amar ujala special column mother daughter relationships

मां कहती हैं: खुद से प्रेम करना तभी दूसरों से प्रेम कर पाओगी,  मेरी बच्ची 

Tue, 05 Feb 2019 01:07 PM IST
ललित फुलारा ललित फुलारा
ललित फुलारा Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 05 Feb 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
mumma kehati hain amar ujala special column mother daughter relationships
जब तक इंसान को खुद से प्रेम नहीं होता वो दूसरे से भी प्रेम नहीं कर सकता। - फोटो : रोहित झा

प्यारी बेटी,

विज्ञापन

                मैं तुम्हारी मां हूं। अकेले में तुम मेरी बातों को याद करती होगी। सलाहों पर गौर करती होगी।  दुख, सुख और विपत्ति में हर वक्त तुम्हारे भीतर 'आह' भरता होगा मां...  'मम्मा'। ऐसे वक्त में जब हम प्रेम नहीं, पर्सनैलिटी पैकेजिंग का लेनदेन कर रहे हैं; मैं तुमसे मुखातिब हो रही हूं। तुम्हें प्रेम का सच्चा मतलब समझाने जा रही हूं।

मेरी बातों पर गौर करना...मेरी बेटी

जब तुम बच्ची थी, तुम्हें हर चीज से प्रेम था। खुद से प्रेम था। दूसरों से प्रेम था। क्या अब भी ऐसा ही है? अगर मशीनी हो चुके वक्त में खुद के प्रति तुम्हारा प्रेम कम हो गया है तो मेरी बच्ची सबसे पहले खुद से लिपट जाए, अथाह प्रेम को भर लो खुद के भीतर। बचपन में हो आओ। जब तक इंसान को खुद से प्रेम नहीं होता वो दूसरे से भी प्रेम नहीं कर सकता। यह तुम्हारी मम्मा की पहली सीख है। इसे आत्म प्रेम कहते हैं मेरी बच्ची। यह प्रेम तुम्हें, सफलता देगा और सत्यनिष्ठ बनाएगा।

विज्ञापन

mumma kehati hain amar ujala special column mother daughter relationships
जब हम खुद को प्रेम करवाने की दिशा में आगे बढ़ते हैं तो समस्याएं खड़ी होती हैं

जब हम खुद को प्रेम करवाने की दिशा में आगे बढ़ते हैं तो समस्याएं खड़ी होती हैं
मेरी बच्ची, तुम जीवन में इस बात को लेकर खुश रहना कि तुम किसी से प्रेम करती हो। जो प्रेम करता है उसके अंदर प्रेम करने की क्षमता होती है। अपने भीतर यह भाव बिल्कुल न लाना कि कोई 'मुझसे प्रेम करे...'। हम सोचते हैं कि प्रेम का मतलब है- कोई हमसे प्रेम करे। जबकि, असल अर्थ है- हम प्रेम करें। जब हम खुद को प्रेम करवाने की दिशा में आगे बढ़ते हैं तो समस्याएं खड़ी होती हैं। हम खुद को अयोग्य समझकर, योग्य बनाने में सारी मेहनत लगा देते हैं। ऐसे में कई रास्ते चुनते हैं। और प्रेम का अर्थ खो देते हैं। मेरी बच्ची, प्रेम पाने की दिशा में आगे मत भागना। बस प्रेम करना।

mumma kehati hain amar ujala special column mother daughter relationships
प्रेम हमारे भीतर सक्रिय शक्ति है जो हमें दूसरों से जोड़ता है 

प्रेम हमारे भीतर सक्रिय शक्ति है जो हमें दूसरों से जोड़ता है 
मेरी बच्ची प्रेम में न सैडिस्ट बनना और न ही मेजोकिस्ट। क्योंकि प्रेम हमारे भीतर एक ऐसी सक्रिय शक्ति है जो हमें  दूसरों से जोड़ती है। हमारे अकेलेपन और विलगाव की भावना को दूर करती है। ऐसे में तुम प्रेम में न ही मैजोकिस्ट बनना और न ही सैडिस्ट। मेरी बच्ची ,यह थोड़ा मनोवैज्ञानिक है लेकिन, तुम्हारा मम्मा इसे तुम्हें समझाने की कोशिश कर रही है।

हम जब प्रेम में किसी के प्रति मैजोकिस्ट बन जाते हैं तो उसका हिस्सा बनने के साथ ही उसी से कंट्रोल भी होने लगते हैं। अकेलेपन और विलगाव (सेपरेशन) से बचने के लिए किसी व्यक्ति का अभिन्न हिस्सा बन जाते हैं। ऐसे में हमारी आत्मनिर्भरता खो जाती है। निर्णय लेने की क्षमता हमारे भीतर से चली जाती है। हम खुद को दूसरे हवाले कर देते हैं, प्रेम में यह बेहद घातक है। 

विज्ञापन

न ही सेडिस्ट बनना मेरी बच्ची। यह प्रवृत्ति हमें प्रेम में प्रताड़ित, शोषित और अपमानित करने की दिशा में आगे ले जाती है। इसमें भी हम दूसरे पर उतने ही निर्भर हो जाते हैं और उन्हें खुद का इस कदर हिस्सा बना लेते हैं कि प्रेम का वास्तविक अर्थ ही खो जाता है।

अगली बार तुम्हारी मां तुमसे फिर मिलेगी

 
नोट: यह कॉलम अमर उजाला की ओर से मां द्वारा अपने  बच्चों के साथ परवरिश संवाद के रूप में तैयार किया गया है। इस कॉलम में बच्चों के लालन-पालन से लेकर उनकी परवरिश से जुड़े सवालों और बच्चों के मन में रहने वाली छोटी-छोटी दुविधाओं को प्रश्न-उत्तर के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया गया है।

    

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed