Mother's Day Speech 2024: मदर्स डे पर दें इतना स्नेहपूर्ण भाषण, शब्दों से छू लेंगे मां का दिल
यहां मदर्स डे की स्पीच या भाषण दिया जा रहा है, जिसे आप अपनी भावना के साथ जोड़कर मां को सुना सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mother's Day 2024 Speech in Hindi: मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। यह दिन हर मां को समर्पित है। मां एक शिशु को जन्म ही नहीं देती, बल्कि उनका लालन पालन और जीवन संवारती है। मातृत्व का फर्ज निभाते हुए कई बार महिला अपने अस्तित्व को भूल जाती है। वह अपनी पसंद-नापसंद को भूल बच्चे को संभालने और स्नेह देने में व्यस्त हो जाती है। सुबह उसे नींद से जगाने, स्कूल-कॉलेज के लिए तैयार करने, पढ़ाने, खेलने में उसका साथ देने, उसकी सेहत का ख्याल रखने और रात में उसे लोरी गाकर सुलाने तक की जिम्मेदारी को बखूबी निभाती है।
बच्चे के लिए धरती पर मां ही भगवान होती हैं पर एक बच्चा हर दिन मां को उनके स्नेह के लिए आभार नहीं दे पाता। ऐसे में मदर्स डे के तौर पर एक खास दिन मनाते हैं। इस दिन बच्चे अपनी मां को खास महसूस कराते हैं। इसके लिए वह मां को तोहफे देकर शुक्रिया कहते हैं। मां के लिए कुछ खास करके जैसे उन्हें घुमाने ले जाना, गिफ्ट देना या एक दिन उनके नाम करना ही काफी नहीं। उन्हें अपने दिल की बात शब्दों में जाहिर करें। मदर्स डे के मौके पर कुछ पंक्तियां कहें। अगर कोई पार्टी रखी है या स्कूल में मदर्स डे सेलिब्रेशन है तो मां के लिए सुंदर सी स्पीच तैयार करें।
मदर्स डे की स्पीच ऐसी होनी चाहिए जिसे सुन मां का दिल खुश हो जाए। वह आप पर गर्व महसूस करें और ढेर सारा प्यार आप पर लुटाएं। यहां मदर्स डे की स्पीच या भाषण दिया जा रहा है, जिसे आप अपनी भावना के साथ जोड़कर मां को सुना सकते हैं।
मदर्स डे स्पीच 2024
शुरुआत प्यारी सी कविता या शायरी के साथ कर सकते हैं। यह कविता मां पर आधारित होनी चाहिए।
लबों पर उसके कभी बद्दुआ नहीं होती,
बस एक माँ है जो मुझसे खफा नहीं होती।
अपनी मां की खूबियों या उनके व्यवहार के बारे में कुछ कहें,
मां कितना सुंदर संबोधन है न, ये रिश्ता उससे भी ज्यादा सुंदर है। जन्म के बाद तो हमारे कई रिश्ते बनते हैं पर मां से रिश्ता जन्म से पहले ही बन जाता है। मेरी मां बहुत सुंदर हैं, खाना तो इतना लजीज बनाती हैं कि हर कोई उंगलियां चांटता रह जाता है। वो अकेले पूरा घर, मुझे और परिवार में सबका ख्याल रखती हैं। वो किसी सूपरवूमेन जैसी ही हैं।
मेरी मां ने अर्थशास्त्र में डिग्री हासिल की है। उनका सपना था कि वह स्कूल टीचर बनें। मेरे जन्म से पहले वह स्कूल में पढ़ाती भी थीं। बाद में मैं उनके जीवन में आ गया। वो अब भी पढ़ाती हैं और मैं उनके क्लास का स्टूडेंट हूं। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं मेरी मां का सबसे फेवरेट स्टूडेंट हूं। पता है क्यों, क्योंकि मैं उनकी क्लास का इकलौता स्टूडेंट हूं। हम घर पर अपनी क्लास करते हैं।
पढ़ाई के साथ-साथ वो मेरे साथ खेलती हैं। कभी-कभी जब मैं शरारत करता हूं या खाने में आनाकानी करता हूं तो वह हल्का स्ट्रिक भी हो जाती हैं। कभी -कभी वह मुझे डांटती भी हैं और उसके बाद खुद ही उदास हो जाती हैं।
मैं कभी कहता नहीं, पर आपको बहुत प्यार करता हूं। मैं आपको इस मौके पर Thank You और I Love You बोलना चाहता हूं। मैं वादा करता हूं मां कि आपका अच्छा बेटा/ बेटी बनकर दिखाऊंगा, ताकि आप मुझपर गर्व कर सकें। आपने जो सपने मेरे लिए देखे हैं, उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करूंगा।
हैप्पी मदर्स डे मां।