{"_id":"5a114dc54f1c1b4c528b4616","slug":"miss-world-2017-manushi-chhillar-maternal-grandfather-reveal-this-lovely-thing-about-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन जाने से पहले मानुषी ने नाना के सामने खोले थे कई राज, तभी जीता Miss World का ताज","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
चीन जाने से पहले मानुषी ने नाना के सामने खोले थे कई राज, तभी जीता Miss World का ताज
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Sun, 19 Nov 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
Manushi Chillar
रोहतक में रहने वाले मानुषी के नाना चंद्र सिंह शेरावत ने बीबीसी संवाददाता वात्सल्य राय को बताया, 'उनकी मेहनत पर मुझ घमंड (गर्व) है। (चीन जाने से पहले) वो बड़ी कॉन्फिडेंट थी कि नानाजी मैं ताज लेकर आऊंगी। मिस वर्ल्ड बनकर आऊंगी'। मिस वर्ल्ड के नतीजे का ऐलान होने के करीब साढ़े चार घंटे बाद बीबीसी से बात करते हुए चंद्र सिंह की आवाज से ही खुशी छलक रही थी। चंद्र सिंह ने बताया, 'मेरे दामाद अपनी बेटी का हौसला बढ़ाने चीन गए हुए हैं'।
Trending Videos
मानुषी छिल्लर के नाना चौधरी चंद्र छिल्लर और नानी सावित्री
मानुषी के नाना से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर आने वाली मानुषी की एक सांस में कई खूबियां गिनवा दी। उन्होंने मानुषी की कामयाबी का राज बताते हुए कहा, 'वो जो भी काम करती हैं दिल लगाकर करती हैं। चाहे वो सफाई का काम हो, सजावट का काम हो या फिर पढ़ाई का।
पढ़ाई में भी वो टॉप रहती हैं। मॉडलिंग में भी टॉप रहती है। उसे गॉड गिफ्ट है जो भी वो करेगी दिल से करेगी। वो मेडिकल में सेकंड ईयर में पढ़ाई करते हुए मिस इंडिया में शामिल हुई और मिस इंडिया बनी। अब मिस वर्ल्ड आपके सामने है ही'।

manushi chhillar
चंद्र सिंह के मुताबिक मानुषी ने मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद ही मिस वर्ल्ड मुक़ाबले की तैयारी शुरू कर दी थी और करीब 25 दिन पहले इसके लिए चीन गईं। मानुषी की कामयाबी पर वो कहते हैं, 'बहुत खुशी है कि हमारी नन्ही सी बच्ची ने इतनी तरक्की की। हमारी इतनी इज़्जत बढ़ाई है। पहले राज्य का नाम ऊंचा किया। अब दुनिया के सबसे आला स्टेज पर जाकर भारत का नाम रोशन किया है, इसका हमें गर्व है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
...जो हारकर जीते, वो हैं साक्षी
मानुषी हरियाणा से हैं। ये राज्य पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की कम संख्या के लिए खबरों में रहता है। ऐसे में हरियाणा से पहले साक्षी मलिक का ओलंपिक पदक जीतना और अब मानुषी का मिस वर्ल्ड बनना क्या तस्वीर बदलने का संकेत है? इस सवाल पर चंद्र सिंह कहते हैं, 'जागृति तो आती ही है। मैंने ये महसूस किया है कि हमारे हरियाणा के अंदर हमारी बच्चियां एक से एक होनहार निकल रही हैं। मतलब वो बड़े से बड़े पायदान छूना चाहती हैं'। चंद्र सिंह कहते हैं कि फिलहाल पूरा हरियाणा मानुषी की जीत का जश्न मना रहा है और ये सिलसिला अभी जारी रहेगा।