इन 5 वजह से पार्टनर को छोड़ पराए मर्दों की तरफ आकर्षित हो जाती हैं महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपल्स के बीच कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव हो जाता है और यह छोटी बात कब बड़ी हो जाती है पता ही नहीं चलता है और रिश्तों में खटास आ जाती है, दोनों एक दूसरे से दूर होने लगते हैं। ऐसे में कई बार ऐसा होता है जब महिलाएं पराए मर्दों की तरफ आकर्षित होने लगती हैं। इसके अलावा और भी कई कारण हैं, जिससेे महिलाएं पराये मर्दों की तरफ आकर्षित होने लगती हैं तो आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह....
महिलाएं किसी पराए मर्द की तरफ आकर्षित तब होती हैं जब उनकी शादी उनकी मर्जी के खिलाफ करवाई जाती है या फिर वह अपने प्यार को भूला न पाई हों और बार- बार उनका मन अपने प्यार की तरफ आकर्षित होता रहता है। जिस वजह से वह अपने पति पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती हैं।
कई बार पुरुष अपनी बिजी लाइफ में पत्नी पर ध्यान नहीं दे पाते, ऐसे में महिलाओं की लाइफ में दूसरे मर्द की एंट्री हो जाती है और वह अजनबी व्यक्ति उसके लिए अच्छा हो जाता है। यही कारण है ज्यादातर घरों में तलाक होने का।
आधुनिक दुनिया में ज्यादातर महिलाएं दिखावे में जीना चाहती हैं, लेकिन पति की सैलरी घर और बच्चों तक ही सीमित रहता है, ऐसे में वह अपने बाहरी शौक पूरा करने और अपनी जिंदगी ऐशो-आराम से बिताने के लिए अमीर लोगों से नजायज संबंध बनाने के लिए तैयार हो जाती हैं।
अक्सर ऐसा देखा जाता है जिस महिला का पति बाहर रहता है वह खुद को अकेला महसूस करने लगती हैं और अकेलापन दूर करने के लिए दूसरे मर्द का सहारा ले लेती हैं। अगर लड़का या लड़की की शादी हमउम्र के साथ नहीं होती हैं, लड़का ज्यादा बड़ा हो या फिर ज्यादा छोटा हो तो एक-दूसरे के साथ खुश रहना बहुत कठिन हो जाता है ऐसे में लड़की दूसरे पार्टनर की तलाश करने लगती है।