फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Know which Zodiac Sign people are Most Likely to Cheat in a Relationship

प्यार में धोखा देने में एक मिनट की देर नहीं करते इन 4 राशियों के लड़के

Sun, 30 Dec 2018 08:56 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Sun, 30 Dec 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
Know which Zodiac Sign people are Most Likely to Cheat in a Relationship
- फोटो : file photo

अगर आप भी नए साल में किसी से दिल लगाने के बारे में सोच रही हैं तो इन राशियों के लड़कों से रिश्ता जोड़ने से पहले थोड़ा विचार जरूर कर लें। कोई भी रिश्ता उम्र भर तक तभी निभाया जा सकता है जब दोनों तरफ से उसमें प्यार और विश्वास बना हो। राशियों का सीधा असर व्यक्ति के स्वभाव पर भी पड़ता है।यही वजह है कि ज्यादातर लोग घर में कोई भी रिश्ता करने से पहले कुंडली जरूर मिलाते हैं। ऐसे में जानते हैं किस राशि के लोग धोखा देने में एक पल का भी समय नहीं लगाते। 

विज्ञापन

Know which Zodiac Sign people are Most Likely to Cheat in a Relationship

मेष राशि  
मेष राशि के लोगों को अपनी आजादी बहुत पसंद होती है।अपने पार्टनर से भी ज्यादा अहमियत वो अपनी स्वतंत्रता को देते हैं।किसी बंधन में बंधकर रहना इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता।अगर इनका साथी इन्हें अपने अनुसार चलाने की कोशिश करता है तो ये बिना देर किए उस रिश्ते को वहीं छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं।इस राशि के लोग अपनी जिंदगी में नीरसता बिल्कुल भी पसंद नहीं करते।अगर आपका साथी इसी राशि का है तो रिश्ता मजबूत बनाए रखने के लिए आपको अपने रिश्ते मे हमेशा कुछ नया करते रहना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Know which Zodiac Sign people are Most Likely to Cheat in a Relationship
relationship - फोटो : file photo
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग भी प्यार में धोखा देने के लिए काफी फेमस होते हैं। इस राशि के लोगों में एक बहुत बड़ी खासियत होती है कि, ये किसी को भी अपनी बातों को मनवाने के लिए राजी कर लेते हैं। इस राशि के लोग अपनी जिंदगी के बारे में ज्यादा बातें किसी से भी शेयर नहीं करते हैं। इस राशि के लोग जब तक किसी व्यक्ति को प्यार करते हैं, तब तक उसका बहुत ख्याल रखते हैं। लेकिन ये कब आपको धोखा दे दें, इसका पता लगाना मुश्किल होता है।
विज्ञापन

Know which Zodiac Sign people are Most Likely to Cheat in a Relationship
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लड़के स्वभाव से बेहद चालाक होते हैं।उन्हें समझना हर किसी के बस की बात नहीं होती।आप उनके अफेयर की खबर आसानी से नहीं लगा सकते । 

Know which Zodiac Sign people are Most Likely to Cheat in a Relationship
मीन राशि
इस राशि के लोग प्यार में धोखा देने के लिए पहचाने जाते हैं। मीन राशि के लोग स्वभाव से स्वार्थी होते हैं इन्हें सिर्फ खुद की खुशी से मतलब होता है। प्यार करने के पीछे इस राशि के लोगों में एक स्वार्थ छुपा होता है। जब इनका स्वार्थ पूरा हो जाता है तब यह अपने प्यार को धोखा देने में बिल्कुल देर नहीं करते। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed