पार्टनर की ये आदतें करती हैं परेशान तो ऐसे करें दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर रिश्ते की शुरूआत अच्छी लगती है,लेकिन जब हम साथ रहने लगते हैं तब हमें एक -दूसरे की अच्छाई और बुराई का पता चलता है। ऐसे में कई बार हमें अपने पार्टनर की कुछ आदतें पसंद नहीं आती है और हम परेशान होकर गलत फैसला लेने का सोच लेते हैं,जबकी ऐसा करना हमारे लिए गलत साबित हो सकता है, ऐसे में आपके एक छोटे प्रयास से आपके पार्टनर की बुरी आदत खत्म हो सकती है और आप अपने रिश्ते को टूटने से बचा सकती हैं।
कई बार महिलाएं पार्टनर की बुरी आदतों से तंग आकर बिना सोचे-समझे रिलेशनशिप ख़त्म करने का कदम उठा लेती हैं। यह सही नहीं है। जब आपके थोड़े से प्रयास से आपका रिलेशनशिप बच सकता है तो इससे अच्छी और क्या बात होगी। ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स पर
किसी भी रिलेशनशिप में जब कोई समस्या आती है तो सबसे पहले उसके समाधान के बारे में सोचना चाहिए। समस्या को हल करने से रिलेशनशिप मज़बूत होता है और लंबा चलता है। अगर, आपके पार्टनर के पास समस्या का सॉल्यूशन नहीं हैं तो आप उसे इसका विकल्प सुझाएं। अपने पार्टनर की बुरी आदतों की निंदा न करें। इसकी जगह उन्हें सुधारने की कोशिश करें।
बुरी आदतों को सुधारने के लिए अपने पार्टनर को वक्त दें। उसे उसकी बुरी आदतों के बारे में बताएं और उन्हें सुधारने के बारे में बातचीत करें। अगर आपके पार्टनर में बहुत सारी बुरी आदते हैं तो वो एक दिन में तो सुधरेंगी नहीं इसलिए धैर्य से काम लें और उसे उसकी बुरी आदतों के बारे में एक-एक कर बताएं। ऐसा करने से आपका पार्टनर बुरा भी नहीं मानेगा और आपके संबंधों में खटास भी नहीं उत्पन्न होगी।
अपने पार्टनर को एक दिन में सारी बुरी आदतों के बारे में कभी न गिनाएं और न ही इसके लिए उसकी निंदा करने बैठे। अगर, आपके पार्टनर को गिला तौलिया बेड में रखने की आदत है तो उसे इसके बारे में बताएं और इसे सुधारने में उसकी सहायता करें।अपनी पार्टनर की बुरी आदतों के बारे में कमेंट करने से बचे। इससे आपके संबंधों बिगड़ सकते हैं। अगर वह अपने गंदे मौजो को फर्श में ऐसे ही फेंक देता है तो उसको इसके बारे में बताएं। एक दिन में एक ही बुरी आदत के बारे में उससे जिक्र करें। इससे उसे उन्हें सुधारने में आसानी होगी और आपके बीच का प्यार बना रहेगा।
अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर केवल जंक फूड ही खा रहा है तो उसे कंट्रोल करें। आपके कंट्रोल करने से वह हेल्दी खाना खाने लगेगा। अगर वह अपना अधिकतर ख़ाली वक्त टेलीविज़न देखने में बिताता है तो आप उसके पास बैठे और उससे बातचीत करें।