{"_id":"5925223e4f1c1b9154535ff7","slug":"know-how-you-to-improve-your-sexual-life-with-the-help-of-these-essential-oils","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नीरस होते रोमांस में गर्माहट ला देंगे ये तेल, रानियां भी करती थीं इस्तेमाल","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
नीरस होते रोमांस में गर्माहट ला देंगे ये तेल, रानियां भी करती थीं इस्तेमाल
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Wed, 24 May 2017 10:59 PM IST
रोमांटिक लाइफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी अपनी रोमांटिक लाइफ को बेहतर बनाना चाहते हैं तो ये तेल आपकी मदद कर सकते हैं। इतिहास गवाह रहा है कि रानी क्लियोपेट्रा ने एंथोनी को रिझाने के लिए गुलाब के तेल का इस्तेमाल किया था जबकि भारतीय रानियां चंदन के तेल का सहारा लिया करती थीं। आइए जानते हैं किस-किस तेल से आप अपनी रोमांटिक लाइफ को मजेदार बना सकते हैं।
चंदन का तेल
चंदन का तेल
इस बात में कोई संदेह नहीं हैं कि चंदन का तेल उत्तेजना बढ़ाने के लिए सबसे असरदार तेल माना जाता है। ये तेल दिमाग को शांत करने के साथ-साथ आपका मूड भी अच्छा रखता है। आपको इस तेल का असर देखने के लिए बस इसकी एक या दो बूंद नहाते समय पानी में डालनी है।
Rose Essential Oil
गुलाब का तेल
गुलाब हमेशा प्यार और रोमांस का प्रतीक रहा है। यही वजह भी है कि इस फूल को फूलों का राजा भी कहा जाता है। इस तेल की एक बूंद नहाने वाले पानी में डालकर नहाने से आप ना सिर्फ रिलेक्स फील करेंगे बल्कि आपके लिए प्यार का अच्छा माहौल भी बनेगा।

विज्ञापन
Jasmine Essential Oil
चमेली का तेल
बात जब रोमांटिक लाइफ के साथ असेंशियल ऑयल्स की हो रही हो तो ये लिस्ट चमेली के तेल के बिना पूरी नहीं हो सकती। इस तेल की सुंगध बहुत तेज होती है। पहले के समय में इस तेल का उपयोग स्त्रियों की ऊर्जा को उत्तेजित करने के लिए विशेष रूप से किया जाता था।

Ylang Ylang Essential Oil
यलंग असेंशियल ऑयल
इंडोनेशिया में यलंग के फूलों का काफी इस्तेमाल किया जाता रहा है। इस फूल से निकाला गया असेंशियल ऑयल उत्तेजना बढ़ाने में काफी मदद करता है। पहले समय में शादीशुदा जोड़े की शादी की पहली रात को बिस्तर पर इन्हीं फूलों को बिछाया जाता था।