फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   know how you deserve in your relationship

रिश्ते में हमेशा ढूंढते रहते हैं खामियां तो जान लें आप खुद कितने डिर्जविंग हैं

Tue, 15 Jan 2019 03:22 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Tue, 15 Jan 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
know how you deserve in your relationship
बातों का ध्यान रखते हुए आप एक अच्छे रिश्ते की शुरूआत कर सकती हैं - फोटो : social media

इंसान अपने रिलेशन को लेकर थोड़ा कन्फ्यूज रहता है। एक दूसरे के बारे में इतना सोचने लगता है कि रिश्ते की अहमियत को ही भूल जाता है। रिलेशन चाहे कोई भी हो आपको यह पता जरूर होना चाहिए कि आपका पार्टनर आपसे क्या चाहता है और आप उसे कितना डिजर्व करते हैं क्योंकि कई बार ऐसा होता हैं कि आप खुद से ज्यादा अपने पार्टनर से डिजर्व करने लगते हैं ऐसे में आप दोनों में मनमुटाव होना शुरू हो जाता है। इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम एक दूसरे की भावनाओं को अहमियत दें और रिश्तें में संतुलन बनाकर रखें। इससे कभी भी आपके मन में कुछ गलत ख्याल नहीं आएगा। इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए आप एक अच्छे रिश्ते की शुरुआत कर सकती हैं।  

विज्ञापन

know how you deserve in your relationship
आप रिलेशन में क्या डिजर्व करते हैं - फोटो : social media

अगर आप ऑनलाइन डेटिंग कर रही हैं तो अपने रिलेशन को लेकर पहले से ही विचार कर लें कि आप रिलेशन में क्या डिजर्व करती हैं और आपकी क्या जरूरतें हैं। डेटिंग और रिलेशन को लेकर आप कन्फ्यूज हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। आज हम बात करेंगे आपकी उम्मीदों और जरूरतों को लेकर। शादी अपनी मर्जी से करें या पेरेंट्स की, लेकिन शादी को लेकर अपनी जरूरतों का ध्यान रखें। हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं, ताकि आपकी कन्फ्यूजन को दूर किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

know how you deserve in your relationship
कुछ महिलाओं का माइंड रिलेशन को लेकर क्लियर नहीं होता - फोटो : Social Media

कुछ महिलाओं की सोच रिलेशन को लेकर क्लियर नहीं होती है। उन्हें पता हीं नहीं होता है कि उन्हें रिलेशन में क्या चाहिए। पार्टनर का प्यार करना, सपोर्ट करना, घर के काम में मदद करना, रोमांस और केयर करना, इन सभी बातों से महिलाएं इम्प्रेस हो जाती हैं और इसी को प्यार समझने लगती हैं, जबकि वास्तविकता यह नहीं है। प्यार में हर किसी की उम्मीदें और जरूरतें अलग-अलग होती हैं। किसी को प्यार में फूल देना-लेना पसंद है तो किसी को पार्टनर का घर के काम में मदद करना पसंद है। आप क्या डिजर्व करते हैं, जब तक ये नहीं समझेंगे तब तक आप दूसरों से कोई उम्मीद नहीं कर सकते।

विज्ञापन

know how you deserve in your relationship
आपको पार्टनर से क्या उम्मीदें हैं - फोटो : social media

ऑनलाइन डेटिंग और रिलेशन कोच क्रिस्टीन बॉमगार्टनर के अनुसार, “किसी भी साइट पर रजिस्टर करने के लिए आप सबसे पहले यह तय कर लें कि आपको पार्टनर से क्या उम्मीदें हैं और प्यार को किस तरह से देखना पसंद करते हैं। सबसे पहले अपनी जरूरतों की एक लिस्ट बनाएं और अपने पार्टनर के साथ इस बारे में डिस्कस करें। बातचीत के समय इस बात का ध्यान रखें कि कहीं भी मिसकम्युनिकेशन्सन न हो। क्योंकि इससे आपके बनते रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं।“

know how you deserve in your relationship
रिलेशन में एक-दूसरे को समझना ज़रूरी है - फोटो : file photo

और यह जरूरी नहीं कि आपकी सभी जरूरतों को पार्टनर समझ जाए, इसलिए पार्टनर से इस बारे में प्यार और दृढ़ता से जरूर बात करें। गुस्से से या जबरदस्ती आप अपनी जरूरतों को मनवा नहीं सकते। रिलेशन में एक-दूसरे को समझना जरूरी है। आखिर में बता दें कि प्यार से ही सभी बातों  का निपटारा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed