ये काम दोबारा लाते हैं रिश्तों में प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदगी में कई चीजें समय के साथ बदलती चली जाती हैं और हमें इसका अहसास समय निकलने के बाद होता है ऐसे में आप सोचते हैं कि काश पुराने समय वापस आ जाता लेकिन कई बार कोशिश करने के बाद भी आप सफल नहीं हो पाते। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में खुशियां वापस ला सकते हैं।
यह सुनने और कहने में जितना पुराना लगता है लेकिन इसे अपनाना बेहद ही यादगार होगा। आप अपने मन की बात अपने पार्टनर को खत के जरिए बयां करें। यह खत जब आपके पार्टनर के हाथ लगेगा उसका दिल खुश हो जाएगा।
आप चाहें तो पुराने समय की तरह कहीं घूमने जाने या फिर किसी रोमांटिक डेट का प्लान करें। इससे आपका रिश्ता पहले की तरह गहरा हो जाएगा।
जब किसी को नया-नया प्यार होता है तो वह कविता और कहानियां लिखना शुरू कर देता है। ऐसे में आप चाहें तो इन बातों को दोहराते हुए अपने पार्टनर को खत लिख सकते हैं। आप अपने पार्टनर को कविता और कहानियां लिख कर शेयर कर सकते हैं।
म्युजिक सुनना हर किसी को पसंद होता है। आप चाहें तो अपने पार्टनर के साथ पसंदीदा संगीत का आनंद ले सकती हैं। साथ में पार्टनर की पसंद का कुछ खाने का भी बना लें। इससे आपके और पार्टनर के बीच की दूरियां प्यार में बदल जाएंगी।