आपका भी बच्चा बोलता है बार-बार झूठ ,तो इन तरीकों से ला सकते हैं सही रास्ते पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतने ज्यादा व्यस्त रहते हैं, कि हमारे बच्चे क्या कर रहे हैं और कहां जा रहे हैं पता नहीं होता, ऐसे में अगर आप बच्चों से सवाल करते हैं, तो कई बार वह आपको सच बताने की जगह झूठ बोलना शुरू कर देते हैं। तो आइए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिसे आपका बच्चा कभी आपसे झूठ नहीं बोलेगा।
अगर आपका बच्चा हर छोटी बात पर आपसे झूठ बोलता है ऐसे में आप उसे डांटे नहीं बल्कि समझदारी से हैंडल करें।सबसे पहले आप यह जानने की कोशिश करें की बच्चें झूठ क्यों बोलते हैं,इसकी क्या वजह हो सकती है।
कई बच्चें ऐसे होते हैं,जो कम उम्र से ही झूठ बोलना शुरू कर देते हैं और अपनी बातों को छुपाने के लिए कई तरह की कहानियां बना देते हैं। दोस्तों के साथ घूमने जाने के लिए भी कई बहाने बनाते हैं।
जब भी आपका बच्चा कुछ अच्छा काम करें या फिर किसी के बारे में सच आकर बताए, तो उसको शाबासी देने चाहिए और सच बोलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। अगर वह आपसे झूठ बोलता है तो आप उसे बैठाकर समझाने की कोशिश करें कभी मारने-पिटने की गलती ना करें इसे आपका बच्चा गलत रास्तें पर जा सकता है वहीं अगर आप उसे प्यार से बैठाकर समझाएंगे तो आपका बच्चा कभी गलत रास्ते पर नहीं जाएगा।
बच्चों को देश के महान पुरूषों की कहानियां सुनाएं जिनमें सच बोलने की सीख हो। ऐसा करना आपके लिए सही साबित होगा और आपका बच्चा कभी गलत रास्ते पर नहीं जाएगा।