फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   keeping your employees happy will increase your profits! study says

रिसर्च: ऑफिस में आपका खुश रहना बढ़ा सकता है आपकी सैलरी, कंपनी को बताएं ये बातें

Tue, 05 Feb 2019 04:38 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 05 Feb 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
keeping your employees happy will increase your profits! study says
कंपनी के कर्मचारी जितने ज्यादा खुश रहते हैं उस कंपनी का उत्पादन स्तर उतना ज्यादा बढ़ता है।

क्या आपको पता है कि कर्मचारियों की तनख्वाह ही किसी कंपनी के प्रोडेक्टिविटी लेवल यानी कि उत्पादन स्तर को प्रभावित नहीं करती है बल्कि कर्मचारियों का खुश रहना भी कंपनी के उत्पादन स्तर को प्रभावित करता है। यह बात एक शोध में सामने आई है। इस शोध के मुताबिक, किसी भी कंपनी के कर्मचारी जितने ज्यादा खुश रहते हैं उस कंपनी का उत्पादन स्तर उतना ज्यादा बढ़ता है। आइए जानते हैं कहां हुआ है यह शोध और क्या कहता है इसका निष्कर्ष

विज्ञापन

 

keeping your employees happy will increase your profits! study says
वर्कप्लेस पर कर्मचारियों के खुश रहने से कंपनी का उत्पादन बढ़ता है

इस शोध का कहना है कि वर्कप्लेस पर कर्मचारियों के खुश रहने से कंपनी का उत्पादन प्रभावित होता है। इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने 700 लोगों से बातचीत की और इसके बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे। शोध में भाग लेने वाले लोगों को 10 मिनट की कॉमेडी क्लिप दिखाई गई। इसके अलावा इस शोध में भाग लेने वाले लोगों को फ्री में स्नैक्स और ड्रिंक्स भी दी गई। इसके बाद शोध में भाग लेने वाले कर्मचारियों से कई सवाल पूछे गए और लोगों को उनका रोजमर्रा का काम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

keeping your employees happy will increase your profits! study says
स्टडी में देखा गया है कि खुश रहने वाले कर्मचारियों ने 12 फीसदी ज्यादा उत्पादन किया

शोध के निष्कर्ष में यह बात निकलकर आई कि जो कर्मचारी जितना ज्यादा खुश था उसने उतना ज्यादा उत्पादन किया। स्टडी में देखा गया है कि खुश रहने वाले कर्मचारियों ने 12 फीसदी ज्यादा उत्पादन किया और उनका आंकड़ा 20 फीसदी हाई तक पहुंचा। जबकि,  जो कर्मचारी खुश नहीं थे उनके उत्पादन में गिरावट देखी गई। ऐसे कर्मचारियों व लोगों ने 10 फीसदी कम उत्पादन किया।  इस शोध को यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक के अर्थशास्त्रियों ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed