फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Impress Your Father Child Relationship How to Make Your Dad Happy

Impress Your Father: मां की ममता के सामने पिता को न भूल जाना, इन तरीकों से पापा को करें खुश

Fri, 28 Jun 2024 04:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 28 Jun 2024 04:54 PM IST
सार

क्या आपने अपने पिता को प्रेम का कोई उपहार देने का मन बनाया है? इसके लिए कई तरीके हो सकते हैं और कई तरह के गिफ्ट भी।

विज्ञापन
Impress Your Father Child Relationship How to Make Your Dad Happy
पिता और पुत्र - फोटो : Istock

विस्तार

वंदना त्यागी

विज्ञापन


जिन्होंने जिंदगी भर आपकी जरूरतों को पूरा किया, उन्हें पर क्यों न अपनी भावनाओं और प्रेम से भरा एक प्यारा-सा उपहार दिया जाए। हर किसी के लिए पिता उनके जीवन में एक मजबूत स्तंभ की तरह होते हैं और सही मायने में वही जीवन के सच्चे रोल मॉडल, हीरो होते हैं। गाजियाबाद में रहने वाली मुस्कान भारद्वाज पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट हैं। वह कहती हैं, “मैं अपने पिता के साथ समय बिताना चाहती हूं, क्योंकि अक्सर हम मां से फोन पर घंटों बात कर लेते हैं, लेकिन पापा के साथ ऐसा नहीं हो पाता और मैं भी अपने बिजी शेड्यूल के कारण उनके साथ समय नहीं बिता पाती हूं। इसलिए मैं उनके साथ समय बिताऊंगी, उनकी पसंदीदा जगह पर।” क्या आपने भी अपने पिता को प्रेम का कोई उपहार देने का मन बनाया है? इसके लिए कई तरीके हो सकते हैं और कई तरह के गिफ्ट भी।

पार्टी का प्लान

दोस्तों के साथ तो आप अक्सर गेट-टुगेदर करती रहती हैं। क्यों न इस बार पापा के साथ एक पार्टी प्लान करें। इस पार्टी में केवल परिवार के लोगों को शामिल करें, जिसकी थीम होगी- पापा की पसंद यानी सारी चीजें पापा की पसंद की। अगर आपका बच्चा यह करना चाहता है तो आप उसकी मदद करें। हां, इन यादगार पलों को फोटो और वीडियो के माध्यम से सहेजना बिल्कुल न भूलें।
विज्ञापन


पिकनिक

जिस दिन ऑफिस बंद रहते हैं या आपके पिता की छुट्टी रहती है, उस दिन आप एक सरप्राइज पिकनिक प्लान कर सकती हैं। कोशिश करें कि पिकनिक के लिए अपने पिता के पसंद की जगह का चुनाव करें, फिर चाहे वह आपकी दादी का घर ही क्यों न हो। यह आपके पापा को भी बहुत अच्छा लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Impress Your Father Child Relationship How to Make Your Dad Happy
पिता और पुत्र - फोटो : istock

साथ में समय बिताएं

अगर आपके पिता को बाहर जाना पसंद नहीं है तो आप घर पर ही उनके पसंद की कोई डिश बनाकर उन्हें खिला सकती हैं। गाजियाबाद के रहने वाले नौ साल के अर्णव त्यागी अपने पिता को अपने हाथ से स्पेशल कुकी बनाकर खिलाना चाहते हैं। अर्णव ने अपने पिगी बैंक पैसे भी जमा किए हैं, जिनसे वह पिता को उनकी पसंद की मूवी भी दिखा सकें।

गिफ्ट की भरमार

दिल्ली की रहने वाली 17 वर्षीय स्मिता ने अपने पिता को उनके मनपसंद ब्रांड के जूते दिलाएं हैं और अब उनके साथ अक्षरधाम मंदिर घूमने का प्लान बना रही हैं। स्मिता की तरह आप भी पापा के पसंद की शॉपिंग अपनी पॉकेट से कराकर उन्हें स्पेशल फील करा सकती हैं। बाजार भी इस मौके पर आकर्षक गिफ्ट से भरा होता है, जैसे कि मूछों वाला मग, टाई, फ्लावर, परफ्यूम, शेविंग किट और अन्य पॉपुलर गैजेट गिफ्ट। आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार, इनमें से कोई भी गिफ्ट अपने पापा को दे सकती हैं।

मैटेरियलिस्टिक होने में बुराई नहीं

वैसे तो किसी भी रिश्ते में प्यार और आपसी तालमेल होना जरूरी है, लेकिन कभी-कभी अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए मैटेरियलिस्टिक होने में कोई बुराई नहीं है। जो बच्चे युवा हैं, अच्छा कमा रहे हैं, वे अपनी क्षमता के अनुसार अपने पिता को उनकी पसंद की स्कूटी, बाइक या कार उपहार के रूप में दे सकते हैं। आप चाहें तो हेल्थ इंश्योरेंस से लेकर कंप्रिहेंसिव फाइनेंसियल प्लान तक उन्हें गिफ्ट कर सकती हैं। एक अच्छा हेल्थ कवर आपके पिता को बीमार होने की स्थिति में काफी मददगार साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed