फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   How to Make a Girl Feel Special

लड़कियों को स्पेशल फील कराने के टिप्स

Fri, 27 Sep 2013 07:30 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Sep 2013 07:30 AM IST
विज्ञापन
How to Make a Girl Feel Special

यदि आप किसी लड़की को चाहते हैं और उसे अपना बनाना चाहते हैं तो आपको उसे स्पेशल फील करना जरूरी है। ताकि उसका ध्यान भी आपकी ओर जाए। कोई भी लड़की यह मौका नहीं गंवाना चाहेगी जब कोई लड़का उसे स्पेशल फील करवाएं और इसके लिए वह कभी लड़के को ना भी नहीं कहेगी। बहुत से ऐसे टिप्स है जिन्हें अपनाकर अपनी पार्टनर या गर्लफ्रेंड को स्पेशल फील करवा सकते हैं। दिलचस्प बात है कि इसके लिए आपको अपनी जेब भी ढीली नहीं करनी पड़ेगी।

  1. लड़की के लुक की तारीफ करें- कोई भी लड़की हमेशा ये ही सुनना पसंद नहीं करती कि वो सेक्सी और हॉट है बल्कि वो इस कॉम्पलीमेंट से अधिक खुश होती है कि बहुत सुंदर है। आप लड़की से रिश्लेशनशिप डवलप करने के लिए उसकी तारीफ में उसे प्रैटी, ब्यूटीफुल या गॉरजियस जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं। निश्चित रूप से लड़की अपनी तारीफ में सुने गए शब्दों से खुश होगी।
  2. प्यार जताएं- लड़की को अच्छा लगता है जब कोई पार्टनर उससे प्यार जताता है। आपको लड़की के हाथ को पकड़कर, उसकी कमर पर हाथ रख उसे माथे पर प्यार से किस करें। ऐसे स्नेह और प्यार से वो खुश होगी और आपको अपने अधिक करीब महसूस करेगी।
  3. लड़की को इंपोर्टेंस दे- कोई भी लड़की उस समय सबसे ज्यादा स्पेशल और खुश महसूस करती है जब आप उसे इंपोर्टेंस देते हैं। उसे अवपनी लाइफ में शामिल करें। जब भी आप कोई महत्वपूर्ण काम करने जा रहे हैं तो लड़की की सलाह भी लें। जब कभी आपको पार्टी या फ्रेंडस के साथ आउटिंग पर जाना हो तो लड़की से इस बारे में बात करें। आपकी यह बातें साबित करेंगी कि आप अपने रिलेशनशिप में कितना कमिटेड हैं।
  4. लड़की की बातों को याद रखें- अकसर लड़कियों की शिकायत होती है उनके पति या ब्वॉयफ्रेंड उनकी बातों को गौर से नहीं सुनते या फिर जो भी वो कहती हैं उसे भूल जाते हैं। आपको अपनी लिस्ट में से कभी ना याद रखना और बातों को ना सुनना जैसी चीजों को गायब करना होगा। आपकी पार्टनर आपको जो कुछ भी कह रही है, उसकी बातों को ध्यान से सुनें और याद भी रखें।
  5. लड़की का समर्थन करें- यह बात मायने नहीं रखती कि वह गलत है या सही। लेकिन आपको सबके सामने लड़की के फेवर में खड़ा होना चाहिए। यदि आप किसी बात पर तीसरे व्यक्ति के सामने अपनी पार्टनर का समर्थन करते हैं तो साबित करेगा कि आप उसकी कितनी केयर करते हैं। इससे ये भी साबित होगा कि आप उसका कितना सम्मान करते हैं और उसकी मुश्किल घड़ियों में आप उसके साथ हैं। उसे कभी भी लैट डायन ना करें और हमेशा उसका साथ दें।

लड़कियों को स्पेशल फील कराने के लिए आपको उसकी थोड़ी सी केयर करनी जरूरी होती है और साथ ही एक स्पेशल डिनर और अच्छी सी शॉपिंग भी बहुत कारगार होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed