{"_id":"22fb5ebc-79c3-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"how-to-confess-your-love-to-someone","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूं करें प्यार को स्वीकार","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
यूं करें प्यार को स्वीकार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 24 Sep 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार एक ऐसा अहसास है जो कभी मरता नहीं। बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने पार्टनर को बेइंतहा प्यार करते हैं। लेकिन कई बार उनके सामने ऐसी सिचुएशन होती है कि वो अपने प्यार को स्वीकार नहीं कर पाते।
विज्ञापन
अगर आप भी अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं लेकिन आप समझ नहीं पा रहे कि अपने पार्टनर को अपने दिल की बात कैसे बताएं, तो चलिए हम बताते हैं आपको कैसे करें अपने प्यार को स्वीकार।
विज्ञापन
क्या वो भी आपको प्यार करता है
आपको ये सुनिश्चित करना चाहिए कि आप जिसके सामने अपने प्यार को कन्फेस करने जा रहे हैं वो भी आपको उतना ही चाहता हो। आप किसी ऐसे व्यक्ति के आगे अपने प्यार का इजहार नहीं कर सकते जो आपको ना चाहता हो।
विज्ञापन
क्या वो आपके प्यार को डिजर्व करता है
ये ध्यान रखें कि आपका प्यार अनमोल है। आप ये भी सुनिश्चत कर लें कि आप जिससे प्यार करते हैं वो आपके प्यार को डिजर्व करता भी है या नहीं। अगर आप ये दोनों बातें सुनिश्चित कर लें तभी आप अपने प्यार को कन्फेस करें।
माहौल बनाएं
अगर आप आज अपने प्यार का इजहार करने जा रहे हैं तो उसके लिए सही माहौल बनाएं। अपने प्यार का इजहार किसी भी जगह ना कर दें। आपके प्यार को कन्फेस करने के लिए माहौल एकदम परफेक्ट होना चाहिए।
ध्यान रहे कि आपकी लाइफ में एक नया मोड़ आने जा रहा है। माहौल एकदम शांत होना चाहिए। आप दोनों के आसपास बहुत सारे लोग नहीं होने चाहिए।
प्यार करने वाले व्यक्ति को हिंट ना दें
आप जिसके सामने अपने प्यार को कन्फेस करने जा रहे हैं उसे पहले ये बात बता दें कि बहुत इंपोर्टेंट बात करना चाहते हैं और इसीलिए मिलना चाहते हैं। लेकिन आप फोन पर हिंट ना दें। बल्कि उन्हें ये अहसास करवाएं कि आप उनकी लाइफ से जुड़ी कोई बहुत बड़ी बात करना चाहते हैं।
पूरी तरह से तैयार रहें
फ्यूचर पर किसी बात का भरोसा नहीं किया जा सकता। आप नहीं जानते कि आपके कन्फेशन का क्या असर होगा। लेकिन जब आप दोनों मिलें तो आपको पीछे नहीं हटना है। आप आगे बढ़े और अपने प्यार को कन्फेस करें। फिर चाहे अंजाम पॉजीटिव हो या नेगेटिव। आप हमेशा आशावादी रहें। आप उन्हें कहें कि आपने अपने प्यार को कन्फेस कर लिया है अब चाहे जो आपका पार्टनर इसे समझें। अंजाम जो भी आप उसका खुले दिल से स्वागत करें।
सही दिन का इंतजार करें
आप अगर वाकई अपनी बातों को प्रभावी बनाना चाहते हैं तो आपको सही दिन का चुनाव करना होगा। आप चाहे तो अपने या उनके बर्थडे पर भी उनके सामने अपने प्यार को कन्फेस कर सकते हैं। इससे आपकी फीलिंग्स और भी स्पेशल हो जाएंगी।
कन्फेस करने का अलग तरीका ढूंढे़
आप अपने प्यार का इजहार करने के लिए कोई डिफरेंट तरीका ढूंढ़ सकते हैं। आप चाहे तो कविता लिख सकते हैं। कुछ असाधारण सा गिफ्ट खरीद सकते हैं। अपना लव कन्फेस करने के लिए कोई एक्सक्लूसिव डिनर प्लान कर सकते हैं। कन्फेशन का ये तरीका आपके दिन को भी यादगार बनाएगा। लेकिन ये भी ध्यान रखें कि कोई भी प्लान अपने लवर की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाएं।
फ्रेंडली टर्म्स में बात करें
जब आप अपने लव को कन्फेस करें तो आप पहले फ्रेंड्ली टर्म्स में बात करें। बातचीत के दौरान इफ, एंड और बट जैसे शब्दों का इस्तेमाल ना करें। ना ही बातचीत के दौरान डरें। अगर आप हेल्दी माहौल में अपने पार्टनर के सामने कन्फेस करेंगे तो आप निश्चित तौर पर उन्हें खुश कर पाएंगे।
कन्फेस के दौरान इन बातों का ध्यान रखें
कॉन्फिडेंट रहें
खुश रहें
अपने आप पर विश्वास रखें
डरे नहीं
सकारात्मक रहें।
निराश ना हो बल्कि आशावादी रहें।
इन टिप्स को अपनाकर आप आसानी से अपने प्यार को आसानी से कन्फेस कर पाएंगे।