फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   girls comes in troubled in arrange marriage when boys ask these types of questions

अरेंज मैरिज में लड़कों के इन सवाल से परेशान हो जाती हैं लड़कियां, भूलकर भी ना पूछें ये सवाल

Wed, 30 Jan 2019 09:39 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Wed, 30 Jan 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
girls comes in troubled in arrange marriage when boys ask these types of questions
 शादी करना किसी भी लड़का और लड़की के जीवन का अहम फैसला होता है - फोटो : social media

शादी करना किसी भी लड़के और लड़की के जीवन का अहम फैसला होता है। यह फैसला काफी सोच समझ के बाद लिया जाता है, क्योंकि इस एक फैसले के बाद आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। हमारे देश में आज के समय में भी ज्यादातर लोग अरेंज मैरिज को सही मानते हैं। उनका मानना है कि जो काम परिवार वालों की सहमति से होता है वही सही होता है। 

विज्ञापन

girls comes in troubled in arrange marriage when boys ask these types of questions
अरेंज मैरिज में लड़का को लड़की से बहुत सी उम्मीदें होती हैं - फोटो : social media

अरेंज मैरिज में लड़के लड़कियों से बहुत सी उम्मीदें रखते हैं। शादी से पहले जब लड़के-लड़की को मिलाया जाता है, वह समय लड़की के लिए किसी परीक्षा को पास करने जैसा ही होता है। लड़का एक के बाद एक सवाल पूछता है और लड़की अपनी धीरे-धीरे आवाज में उन सभी सावालों का जवाब देती है। लड़के के अलावा उसके परिवार वाले भी लड़की की हर चीज को बहुत बारीकी से देखते हैं, क्योंकि उन्हें अपने घर की बहू एकदम परफेक्ट और संस्कारी चाहिए होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

girls comes in troubled in arrange marriage when boys ask these types of questions
क्या आपका पहले कोई ब्वॉयफ्रेंड था? - फोटो : social media

क्या आपका पहले कोई ब्वॉयफ्रेंड था?
जब आप शादी के लिए लड़की देखने जा रहे हैं तो पहली मुलाकात कई मायनों में बहुत खास होती है। इसमें आपको बहुत सोच समझ कर सवाल करने चाहिए। कई लोग लड़की से उसके पास्ट रिलेशनशिप से जुड़े सवाल करने लगते हैं। कोई लड़की इन सवालों को पसंद नहीं करेगी, क्योंकि ऐसे सवाल के जवाब देना आपके सामने बैठी लड़की के लिए बहुत अजीब हो जाता है। इसलिए ऐसे सवाल से बचने की कोशिश करें।

विज्ञापन

girls comes in troubled in arrange marriage when boys ask these types of questions
आपकी सैलरी कितनी है? - फोटो : social media
आपकी सैलरी कितनी है?
लड़कों की तरह लड़कियां भी सैलरी से जुड़े सवाल पसंद नहीं करती हैं, इसलिए अपनी पहली मुलाकात को खराब न करने के लिए ऐसे सवालों को करने से बचें।

girls comes in troubled in arrange marriage when boys ask these types of questions
खाना बनाना जानती हो? - फोटो : social media

खाना बनाना जानती हो?
पहली मुलाकात में आप उनसे यह न पूछे कि उन्हें खाना बनाना आता है या नहीं, क्योंकि आज के दौर में सभी लड़कियां अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देती हैं और अपने पार्टनर पर डिपेंडेंट नहीं रहना चाहती। इसलिए ऐसे सवालों से बचे जों उन्हें अंजाने में तकलीफ पहुंचाएं। वैसे भी हर लड़की थोड़ा बहुत खाना बनाना जानती है और शादी से पहले सीख भी लेती हैं। इसलिए आपको ऐसे सवाल करने की कोई जरूरत नहीं है।

girls comes in troubled in arrange marriage when boys ask these types of questions
तुम अपने Ex के साथ कितनी सीरियस थी? - फोटो : Kegel VN

तुम अपने Ex के साथ कितनी सीरियस थी?
किसी भी लड़की के लिए उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बारे में पूछना उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। पास्ट को लेकर कभी बात न करें। आपको उनके साथ नई लाइफ की शुरुआत करनी है तो आपका फोकस उनके पास्ट की बजाय वर्तमान पर होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed